• Home
  • खेल
  • नेशनल टीम के कोच नहीं हाेंगे गंभीर? हमने 75% मैच जीते हैं, ICB ने एक्स पर किया तंज
iceland क्रिकेट बोर्ड का ट्वीट।

नेशनल टीम के कोच नहीं हाेंगे गंभीर? हमने 75% मैच जीते हैं, ICB ने एक्स पर किया तंज

डेस्क । द डेमोक्रेसी

साउथ अफ्रीका से भारतीय टीम 2-0 से सीरीज हार गई है। इस हार के बाद देश में भारतीय टीम के प्रदर्शन की आलोचना हो रही है। आलोचना कोचिंग स्टाफ और चयन कर्ताओं की भी हो रही है। एक ओर हार से नाराज लोग कोच गौतम गंभीर को दोषी मान रहे हैं। वहीं कुछ वर्तामान और पूर्व खिलाड़ी गौतम गंभीर का बचाव कर रहे हैं। उनकी दलील है कि गौतम गंभीर तो कोचिंग करते हैं मैदान पर तो खिलाड़ी खेलते हैं। इसलिए गंभीर को दोष देना मुनासिब नहीं है। इन सब के बीच गौतम गंभीर ने भी कह दिया है कि वे वहीं कोच हो जिन्होंने भारत को एशिया कप बिना खेले ही जीतवा दिया था। खैर, गौतम और उनके पक्ष में खड़े क्रिकेटर्स को गौती में कमी दिखे न दिखो आईसलेंड क्रिकेट बोर्ड को भारतीय टीम के हेड कोच में खामी नजर आ रही है।

आईसलेंड क्रिकेट बोर्ड ने अपने ऑफिसयल x एकाउंट पर लिखा है। ‘हमारे सभी प्रशंसकों के लिए, गौतम गंभीर को हमारे नए कोच के रूप में आमंत्रित नहीं किया जाएगा। पद पहले से भरा हुआ है। और 2025 में हमने 75 प्रतिशत मैच जीते हैं। बता दें कि BCCI को गौतम गंभीर पर भरोसा है। और वह उनके साथ मिलकर भविष्य की टीम बना रही है। लेकिन BCCI को कमी दिखे न दिखे विदेशी टीमों और उनके बोर्ड को गौतम गंभीर में एक बेहतर कोच नजर नहीं आ रहा। यही वजह है कि गौती को लेकर सोशल मीडिया पर इस प्रकार के तीखे पोस्ट किए जा रहे हैं। मगर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड अपने कोच के समर्थन में खड़ा है।

ऑस्ट्रेलिया दौरे के बीच में ही रविचंद्र अश्विन ने सन्यास की घोषणा कर दी। उसके बाद रोहित शर्मा ने कप्तानी छोड़ने का एलान कर दिया। रोहित ने कप्तानी छोड़ने के कुछ दिन बाद ही टेस्ट से सन्यास की घोषणा कर दी। उनके सन्यास की घोषणा के थोड़े ही दिन बाद विराट कोहली ने टेस्ट मैच के प्रारूप को अलविदा कह दिया। इधर, अजिंक्य रहाणे ने साल 2023 में वेस्टेंडिज के खिलाफ अपना आखिरी टेस्ट मैच खेला था। तबसे वे टीम से बाहर चल रहे हैं। इन खिलाड़ियों के जाने की खबरों ने यह इशार कर दिया कि टीम इंडिया में सब ठीक नहीं चल रहा है। लेकिन कोच और चयनकर्ता यह मानने को तैयार नहीं है। और वे अगले 10 साल की टीम तैयार करने में लगे हैं। अब देखना होगा कि टी-20 और वनडे में भारतीय टीम पर इसका क्या प्रभाव पड़ता है और खिलाड़ी किस प्रकार अपना प्रदर्शन देते हैं।

Releated Posts

कर्नाटक के डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार को नोटिस, नेशनल हेराल्ड केस में जांच तेज, जारी हुआ ये निर्देश

दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) ने कर्नाटक के डिप्टी सीएम डी.के. शिवकुमार को नोटिस भेजा है।…

ByByvalleynews0 Dec 6, 2025

लुधियाना में शादी के दौरान गैंगवार! ताबड़तोड़ 25 राउंड फायरिंग में 2 की मौत, कई घायल

लुधियाना के पखोवाल रोड स्थित बाथ कैसल पैलेस में शादी समारोह के दौरान दो गैंगस्टर गुटों की कहासुनी…

ByByvalleynews0 Nov 30, 2025

दिल्ली के तिगड़ी में भीषण आग! 3 लोगों की मौत, जूते की दुकान से फैल गई लपटें

दिल्ली के तिगड़ी एक्सटेंशन इलाके में शनिवार शाम एक चार मंजिला मकान में भीषण आग लग गई। जूते…

ByByvalleynews0 Nov 30, 2025

1100 किमी का पीछा! दिल्ली का साइको किलर सलमान और वो चप्पल जिसने खोल दिया राज

महेंद्र पार्क इलाके में महिला की हत्या करने वाले साइको किलर सलमान उर्फ़ बोना को दिल्ली पुलिस ने…

ByByvalleynews0 Nov 29, 2025
1 Comments Text
  • 567mmslot says:
    Your comment is awaiting moderation. This is a preview; your comment will be visible after it has been approved.
    Slot lovers will absolutely fall for this place. I have tried countless titles across the web and the fair play standards here are refreshing. The jackpot rounds get my heart racing and the daily free spins keep the energy high. I always leave feeling satisfied whether I strike gold or just enjoy a relaxed session. Explore the games at 567mmslot
  • Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Scroll to Top