• Home
  • दिल्ली
  • दिल्ली के तिगड़ी में भीषण आग! 3 लोगों की मौत, जूते की दुकान से फैल गई लपटें
Image

दिल्ली के तिगड़ी में भीषण आग! 3 लोगों की मौत, जूते की दुकान से फैल गई लपटें

नई दिल्ली। द डेमोक्रेसी
दक्षिण दिल्ली के तिगड़ी एक्सटेंशन इलाके में शनिवार शाम एक दर्दनाक हादसा हो गया। एक चार मंजिला मकान में भयंकर आग लगने से तीन लोगों की मौत हो गई और दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। यह घटना शाम करीब 6 बजकर 15 मिनट के आसपास हुई। आग इतनी तेजी से फैली कि लोग संभल भी नहीं पाए और मौके पर चीख-पुकार मच गई।

कैसे लगी आग?
स्थानीय लोगों के अनुसार आग की शुरुआत ग्राउंड फ्लोर पर स्थित जूते की दुकान से हुई। दुकान में आग लगते ही तेज लपटें उठीं और देखते ही देखते आग ऊपर की मंजिलों तक फैल गई। फ्लैट्स में मौजूद लोग अचानक आग की चपेट में फंस गए और बच निकलने की कोशिश करते रहे। मकान चार मंजिला बताया जा रहा है और ऊपर वाली मंजिलों में परिवार रहते थे। आग फैलते-फैलते पूरे बिल्डिंग को अपनी गिरफ्त में ले लिया। धुआं इतना अधिक था कि लोगों का दम घुटने लगा, जिसकी वजह से मौत का आंकड़ा बढ़ गया।

दमकल की तत्परता, लेकिन नहीं बच पाईं तीन ज़िंदगिया
आग की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की 4 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। लेकिन इससे पहले आग ने तीन लोगों की जान ले ली। दो लोगों को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। दमकल कर्मियों ने आग में फंसे लोगों को बाहर निकालने के लिए खिड़कियों और दरवाजों को तोड़ा। स्थानीय लोग भी राहत और बचाव कार्य में जुटे रहे।

हादसे के बाद जांच शुरू
पुलिस और दमकल विभाग ने आग लगने के कारणों की जांच शुरू कर दी है। शुरुआती जानकारी के अनुसार शॉर्ट सर्किट इस हादसे की वजह हो सकता है। हालांकि सही कारण जांच रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल सकेगा। मौके पर कोहराम का माहौल है। मरने वालों के परिवार के लोग रो-रोकर बेहाल हैं। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से इस तरह के बाजारों में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है।

Releated Posts

कर्नाटक के डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार को नोटिस, नेशनल हेराल्ड केस में जांच तेज, जारी हुआ ये निर्देश

दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) ने कर्नाटक के डिप्टी सीएम डी.के. शिवकुमार को नोटिस भेजा है।…

ByByvalleynews0 Dec 6, 2025

लुधियाना में शादी के दौरान गैंगवार! ताबड़तोड़ 25 राउंड फायरिंग में 2 की मौत, कई घायल

लुधियाना के पखोवाल रोड स्थित बाथ कैसल पैलेस में शादी समारोह के दौरान दो गैंगस्टर गुटों की कहासुनी…

ByByvalleynews0 Nov 30, 2025

1100 किमी का पीछा! दिल्ली का साइको किलर सलमान और वो चप्पल जिसने खोल दिया राज

महेंद्र पार्क इलाके में महिला की हत्या करने वाले साइको किलर सलमान उर्फ़ बोना को दिल्ली पुलिस ने…

ByByvalleynews0 Nov 29, 2025

ED ने SBI पुणे कार लोन घोटाले में लग्जरी गाड़ियां जब्त कीं, करोड़ों की धोखाधड़ी का खुलासा

ED ने SBI पुणे कार लोन घोटाले में 12 स्थानों पर छापेमारी कर कई लग्जरी कारें जब्त कीं।…

ByByvalleynews0 Nov 29, 2025
1 Comments Text
  • lvbetapp says:
    Your comment is awaiting moderation. This is a preview; your comment will be visible after it has been approved.
    I have tried a ton of betting apps over the years and this one finally caught my eye for the right reasons. The interface is clean, the odds are fair, and I never wait around for payouts. It is rare to find a platform that balances speed with genuine care for its players. I keep coming back daily and honestly could not be happier with the experience. Grab your copy and see the difference lvbetapp
  • Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Scroll to Top