• Home
  • क्राईम
  • बिहार में अधिकारी की सरकारी गाड़ी उड़ा ले गए चोर, आराम से आए स्टार्ट कर हुए फुर्ररर
Image

बिहार में अधिकारी की सरकारी गाड़ी उड़ा ले गए चोर, आराम से आए स्टार्ट कर हुए फुर्ररर

मुजफ्फरपुर । द डमोक्रेसी

मुजफ्फरपुर में ठंड के मौसम के बीच चोरों के हौसले बुलंद हो गए हैं। जिले के अहियापुर थाना क्षेत्र के सिपाहपुर मस्जिद चौक स्थित मोहल्ले से श्रम प्रवर्तन विभाग के अधिकारी मोहम्मद अली की सरकारी स्कॉर्पियो चोरी हो गई। चोरी की यह पूरी वारदात घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। जानकारी के अनुसार, मोहम्मद अली जो गायघाट ब्लॉक में पदस्थ हैं, अहियापुर के सिपाहपुर इलाके में किराए के मकान में रहते हैं।


वे रोजाना सरकारी लीज पर ली गई स्कॉर्पियो से कार्यालय जाते हैं। रात करीब 2 बजे उनका चालक मो अल्ताफ स्कॉर्पियो को घर के सामने पार्क कर गया था। तभी कुछ चोर अपनी प्राइवेट गाड़ी से आए और बिना किसी रोकटोक के स्कॉर्पियो को स्टार्ट कर फरार हो गए। चोरी के बाद चोरों ने स्कॉर्पियो में लगे जीपीएस को निकालकर फेंक दिया ताकि वाहन की लोकेशन ट्रेस न हो सके।

घटना के बाद मोहम्मद अली ने अहियापुर थाने में एफआईआर दर्ज कराई। थाना अध्यक्ष रोहन कुमार ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों की पहचान के प्रयास जारी हैं। पुलिस यह भी जांच रही है कि स्कॉर्पियो की बरामदगी के लिए क्या-क्या कदम उठाए जा सकते हैं।


यह घटना स्थानीय प्रशासन की सक्रियता और सिक्योरिटी व्यवस्था पर कई सवाल खड़े कर रही है। अधिकारी ने बताया कि यह स्कॉर्पियो सरकारी लीज पर ली गई थी और तैनाती के एक साल के अंदर यह घटना हुई है। प्रहरी और पुलिस सीसीटीवी के फुटेज की मदद से जल्द ही वारदात का निष्कर्ष निकालने की कोशिश कर रहे हैं। मुजफ्फरपुर के अहियापुर थाना क्षेत्र में बढ़ते अपराध और चोरी की घटनाओं को लेकर लोग चिंतित हैं। इस प्रकार की घटनाओं से न केवल सरकारी अधिकारियों बल्कि आम जनता की सुरक्षा व्यवस्था पर भी विश्वास कम होता है।

Releated Posts

बॉलीवुड नृत्य के बीच गूंज रही कथक की परन, पूर्णिया में शास्त्रीय नृत्य की धरोहर बनी रचना

देश के सबसे प्राचीन जिलों में शुमार पूर्णिया में जहां आधुनिक समय में बॉलीवुड गानों पर युवा थिरक…

ByByvalleynews0 Dec 11, 2025

बिहार पंचायत चुनाव में टेक्नोलॉजी की एंट्री! EVM से होगी वोटिंग, तैयारी तेज

बिहार में 2026 के पंचायत चुनाव इस बार खास होंगे, क्योंकि राज्य में पहली बार EVM से मतदान…

ByByvalleynews0 Dec 10, 2025

घर से निकला, वापस नहीं लौटा! पटना सिटी से लापता ई-रिक्शा चालक का शव मिला, हत्या की आशंका

पटना सिटी के अगमकुआं थाना क्षेत्र से लापता ई-रिक्शा चालक सन्नी कुमार का शव महावीर घाट से मिला।…

ByByvalleynews0 Dec 10, 2025

दुकानबंद कर लौट रहे स्वर्ण व्यापारी को मारी गोली! हालत गंभीर, मधेपुरा का मामला

मधेपुरा के मुरलीगंज थाना क्षेत्र में NH-107 पर लूटपाट के दौरान सोना-चांदी के व्यवसायी को गोली मार दी…

ByByvalleynews0 Dec 10, 2025

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top