• Home
  • देश
  • थम गया बॉलीवुड के हीमैन का सफर! टूट गई जय-वीरू की जोड़ी, 89 वर्ष की उम्र में धर्मेंद्र ने ली अंतिम सांस
धर्मेंद्र।

थम गया बॉलीवुड के हीमैन का सफर! टूट गई जय-वीरू की जोड़ी, 89 वर्ष की उम्र में धर्मेंद्र ने ली अंतिम सांस

डेस्क। द डेमोक्रेसी

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता, हीमैन और करोड़ों दिलों की धड़कन रहे धर्मेंद्र अब हमारे बीच नहीं रहे। 89 वर्ष की आयु में उन्होंने अंतिम सांस ली। वे लंबे समय से बीमार चल रहे थे और उनका इलाज जारी था। उनके निधन से पूरे देश में शोक की लहर है। हिंदी सिनेमा के स्वर्णिम इतिहास में धर्मेंद्र का नाम हमेशा सम्मान और चमक के साथ लिया जाएगा।

8 दिसंबर 1935 को पंजाब के लुधियाना जिले के नसराली गांव में जन्मे धर्मेंद्र का असली नाम धर्म सिंह देओल था। साधारण किसान परिवार में जन्मे धर्मेंद्र बचपन से ही फिल्मों के दीवाने थे। वे बताते थे कि किशोरावस्था में वे रोज़ाना थिएटर में जाकर फिल्में देखा करते थे। यहीं से एक्टर बनने का सपना उनके भीतर आकार लेने लगा।

साल 1958 में फ़िल्मफेयर की टैलेंट हंट प्रतियोगिता ने उनका जीवन बदल दिया। हजारों प्रतिभागियों में से चयनित होकर धर्मेंद्र मुंबई पहुंचे और संघर्ष की शुरुआत हुई। 1960 में फिल्म ‘दिल भी तेरा हम भी तेरे’ से उन्होंने हिंदी सिनेमा में कदम रखा। अगले ही वर्षों में उन्होंने अपनी दमदार एक्टिंग, व्यक्तित्व और मेहनत से खुद को सिद्ध किया।
“फूल और पत्थर” (1966) धर्मेंद्र के करियर का पहला बड़ा मोड़ साबित हुई। यह फिल्म सुपरहिट रही और उन्हें इंडस्ट्री का नया स्टार बना दिया। इसके बाद उन्होंने एक से बढ़कर एक फिल्में दीं। शोले, सीता औरगीता, धर्म-वीर, चुपके चुपके, शहीद, सत्यम शिवम सुंदरम, यकीन, ड्रीम गर्ल, कटी पतंग, मेरी जंग, राज तिलक, आंखें—इन फिल्मों में उनका हर रूप दर्शकों ने सराहा।

धर्मेंद्र सिर्फ एक्शन हीरो नहीं थे, बल्कि रोमांस, कॉमेडी और ड्रामा में भी बराबर सफल रहे। उनकी जोड़ी हेमामालिनी के साथ बेहद लोकप्रिय हुई, जिनसे उन्होंने विवाह भी किया। बॉलीवुड में उन्हें हीमैन ऑफ़ इंडिया इसलिए कहा गया क्योंकि 70–80 के दशक में उन्होंने एक्शन फिल्मों की पहचान बदल दी। दमदार शरीर, शानदार डायलॉग डिलीवरी और जबरदस्त स्क्रीन प्रेज़ेंस की वजह से वे युवाओं के आइकन बन गए।

उनके दो बेटे सनी देओल और बॉबी देओल ने भी फिल्म इंडस्ट्री में खास मुकाम बनाया, जबकि पोते करण देओल नई पीढ़ी का चेहरा बने। कला और सादगी धर्मेंद्र की पहचान रहे। उन्होंने कभी स्टारडम को सिर पर नहीं चढ़ने दिया। अंतिम समय तक वे फिल्मों से जुड़े रहे और हाल ही में वेब सीरीज व फिल्मों में भी नजर आए। उनके निधन से सिनेमा जगत में एक युग का अंत हो गया। धर्मेंद्र जैसे कलाकार सदियों में एक बार जन्म लेते हैं। उनकी मुस्कान, उनका अंदाज़, उनकी आवाज़ और उनका सादापन हमेशा याद रखा जाएगा।

Releated Posts

बॉलीवुड नृत्य के बीच गूंज रही कथक की परन, पूर्णिया में शास्त्रीय नृत्य की धरोहर बनी रचना

देश के सबसे प्राचीन जिलों में शुमार पूर्णिया में जहां आधुनिक समय में बॉलीवुड गानों पर युवा थिरक…

ByByvalleynews0 Dec 11, 2025

कर्नाटक के डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार को नोटिस, नेशनल हेराल्ड केस में जांच तेज, जारी हुआ ये निर्देश

दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) ने कर्नाटक के डिप्टी सीएम डी.के. शिवकुमार को नोटिस भेजा है।…

ByByvalleynews0 Dec 6, 2025

लुधियाना में शादी के दौरान गैंगवार! ताबड़तोड़ 25 राउंड फायरिंग में 2 की मौत, कई घायल

लुधियाना के पखोवाल रोड स्थित बाथ कैसल पैलेस में शादी समारोह के दौरान दो गैंगस्टर गुटों की कहासुनी…

ByByvalleynews0 Nov 30, 2025

दिल्ली के तिगड़ी में भीषण आग! 3 लोगों की मौत, जूते की दुकान से फैल गई लपटें

दिल्ली के तिगड़ी एक्सटेंशन इलाके में शनिवार शाम एक चार मंजिला मकान में भीषण आग लग गई। जूते…

ByByvalleynews0 Nov 30, 2025
1 Comments Text
  • alphonseswanston says:
    Your comment is awaiting moderation. This is a preview; your comment will be visible after it has been approved.
    I got this site from my buddy who informed me on the topic of this web site and now this time I am visiting this web site and reading very informative articles or reviews at this place.
  • Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Scroll to Top