• Home
  • देश
  • शेख हसीना प्रत्यर्पण विवाद के बीच बांग्लादेश का बड़ा संदेश! प्रतिस्पर्धा नहीं, साझेदारी जरूरी
Image

शेख हसीना प्रत्यर्पण विवाद के बीच बांग्लादेश का बड़ा संदेश! प्रतिस्पर्धा नहीं, साझेदारी जरूरी

नई दिल्ली। द डेमोक्रेसी

शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग और हाल के दिनों में भारत-बांग्लादेश रिश्तों में आई कथित खटास के बीच, भारत में बांग्लादेश के उच्चायुक्त एम रियाज हमीदुल्लाह ने सोमवार को एक बेहद महत्त्वपूर्ण बयान दिया। उन्होंने कहा कि भारत और बांग्लादेश का संबंध किसी ‘ज़ीरो-सम गेम’ की मानसिकता से नहीं चलता, बल्कि यह भरोसे, सम्मान और साझा भविष्य की सोच पर आधारित है। उच्चायुक्त ने साफ किया कि दो बड़े, जनसंख्या-समृद्ध और भौगोलिक रूप से जुड़े देशों में चुनौतियाँ स्वाभाविक हैं, और कभी-कभी संवेदनशील मुद्दे भी उभरते हैं, लेकिन बांग्लादेश हमेशा संवाद, वार्ता और व्यवहारिकता में विश्वास रखता है।

एम रियाज हमीदुल्लाह ने कहा कि भारत और बांग्लादेश के संबंध गहरे और बहुस्तरीय हैं। हम साझा इतिहास, साझा संस्कृति और साझा भूगोल से बंधे हैं। दोनों देशों की जनता एक-दूसरे से स्वाभाविक रूप से जुड़ी हुई है। यह संबंध पारस्परिक सम्मान और भरोसे में आधारित है, न कि किसी प्रतिस्पर्धात्मक मानसिकता से। उन्होंने यह भी जोड़ा कि बांग्लादेश की स्वतंत्रता के चुनौतीपूर्ण दिनों से ही भारत ने जो सहयोग दिया था, वह संबंधों की नींव में आज भी उतने ही महत्व के साथ मौजूद है।

उच्चायुक्त ने कहा कि भारत का निरंतर सहयोग तथा दोनों देशों के बीच समझ और विश्वास को आगे बढ़ाने में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाता रहा है। उन्होंने कहा कि यही वह आधार है जिस पर हम काम करते हैं दोनों देशों में शांति, स्थिरता और समृद्धि सुनिश्चित करने के लिए। उच्चायुक्त के अनुसार, बांग्लादेश एक ऐसी स्थायी साझेदारी चाहता है जो चुनौतियों को संवाद के जरिए हल करे, अवसरों का साझा लाभ उठाए, क्षेत्रीय स्थिरता को प्राथमिकता दे। भारत में बांग्लादेश के उच्चायुक्त एम रियाज हमीदुल्लाह ने कहा कि भारत और बांग्लादेश का संबंध ज़ीरो-सम गेम पर आधारित नहीं है। यह विश्वास, सम्मान और साझा भविष्य की व्यावहारिक सोच से संचालित है। बांग्लादेश ने हमेशा संवाद और व्यवहारिकता को महत्व दिया है, और हम इसी दिशा में आगे बढ़ना चाहते हैं शांति, स्थिरता और समृद्धि के लिए।

Releated Posts

कर्नाटक के डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार को नोटिस, नेशनल हेराल्ड केस में जांच तेज, जारी हुआ ये निर्देश

दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) ने कर्नाटक के डिप्टी सीएम डी.के. शिवकुमार को नोटिस भेजा है।…

ByByvalleynews0 Dec 6, 2025

लुधियाना में शादी के दौरान गैंगवार! ताबड़तोड़ 25 राउंड फायरिंग में 2 की मौत, कई घायल

लुधियाना के पखोवाल रोड स्थित बाथ कैसल पैलेस में शादी समारोह के दौरान दो गैंगस्टर गुटों की कहासुनी…

ByByvalleynews0 Nov 30, 2025

दिल्ली के तिगड़ी में भीषण आग! 3 लोगों की मौत, जूते की दुकान से फैल गई लपटें

दिल्ली के तिगड़ी एक्सटेंशन इलाके में शनिवार शाम एक चार मंजिला मकान में भीषण आग लग गई। जूते…

ByByvalleynews0 Nov 30, 2025

1100 किमी का पीछा! दिल्ली का साइको किलर सलमान और वो चप्पल जिसने खोल दिया राज

महेंद्र पार्क इलाके में महिला की हत्या करने वाले साइको किलर सलमान उर्फ़ बोना को दिल्ली पुलिस ने…

ByByvalleynews0 Nov 29, 2025
2 Comments Text
  • winnerspin says:
    Your comment is awaiting moderation. This is a preview; your comment will be visible after it has been approved.
    Winnerspin! The name itself makes you think you are going to win something, haha. I might have to try. Let me know your experiences. You can find it online here winnerspin
  • bigbrazilbet says:
    Your comment is awaiting moderation. This is a preview; your comment will be visible after it has been approved.
    Bigbrazilbet is buzzing! Seems like a popular site with good odds. If you’re from Brazil and into betting, this is definitely worth your time or at least gives it a look, check them out here: bigbrazilbet.
  • Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Scroll to Top