• Home
  • देश
  • अयोध्या में भव्य ध्वजारोहण! रामलला की विशेष पोशाक तैयार, डिजाइनर बोले-इस युग में जन्म लेना सौभाग्य
Image

अयोध्या में भव्य ध्वजारोहण! रामलला की विशेष पोशाक तैयार, डिजाइनर बोले-इस युग में जन्म लेना सौभाग्य

अयोध्या। द डेमोक्रोसी

श्री राम जन्मभूमि मंदिर में ध्वजारोहण समारोह को लेकर पूरे देश में उत्साह का माहौल है। इस बीच, रामलला की प्रतिमा के कॉस्ट्यूम डिज़ाइनर मनीष त्रिपाठी ने इस ऐतिहासिक अवसर को लेकर अपने भाव व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि यह समय केवल अयोध्या या प्रदेश का नहीं, बल्कि पूरे भारत का गर्व का क्षण है।

मनीष त्रिपाठी ने कहा कि बहुत उत्साह है। हम सबके लिए यह बेहद गौरवशाली क्षण है। सभी लोग इस समय बहुत गौरवान्वित महसूस कर रहे होंगे। इस कालखंड में जन्म लेना अपने आप में बहुत सौभाग्य की बात है कि हमने अपने सामने राम मंदिर बनता हुआ देखा और आज ध्वजारोहण देखेंगे यह अभूतपूर्व और पवित्र क्षण है। उन्होंने रामलला के लिए तैयार किए गए वस्त्रों को लेकर भी भावुकता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि यह हमारे लिए बहुत बड़ा सौभाग्य है कि हमें ‘ब्राह्मण के राजा’ अर्थात भगवान श्रीराम के वस्त्र तैयार करने का अवसर मिला। इस एहसास का वर्णन शब्दों में नहीं किया जा सकता।

एक विशेष पोशाक तैयार की गई
सर्राफा और वस्त्र उद्योग से जुड़े कलाकारों के बीच भी इस समारोह को लेकर विशेष उत्साह है, क्योंकि हर पर्व और विशेष अनुष्ठान के लिए रामलला के विविध प्रकार के भव्य परिधान तैयार किए जाते हैं। मनीष त्रिपाठी ने बताया कि आज के ध्वजारोहण समारोह के लिए भी एक विशेष पोशाक तैयार की गई है, जो परंपरा, शास्त्रीय कला और आधुनिक तकनीक का सुंदर मिलन है। अयोध्या में ध्वजारोहण समारोह के साथ मंदिर में भव्य पूजा-अर्चना, मंत्रोच्चारण और संगीत कार्यक्रमों का आयोजन भी हो रहा है। लाखों श्रद्धालु इस ऐतिहासिक क्षण को देखने के लिए अयोध्या पहुंच चुके हैं, जबकि करोड़ों लोग टीवी व डिजिटल माध्यमों के जरिए जुड़े हुए हैं।

यह पहला बड़ा धार्मिक आयोजन
राम मंदिर के उद्घाटन के बाद यह पहला बड़ा धार्मिक आयोजन है, जिसे लेकर स्थानीय प्रशासन और ट्रस्ट की ओर से व्यापक तैयारियां की गई हैं। मनीष त्रिपाठी का यह बयान इस पूरे आयोजन की भावनात्मक और आध्यात्मिक महत्ता को और गहराई से सामने लाता है।

Releated Posts

कर्नाटक के डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार को नोटिस, नेशनल हेराल्ड केस में जांच तेज, जारी हुआ ये निर्देश

दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) ने कर्नाटक के डिप्टी सीएम डी.के. शिवकुमार को नोटिस भेजा है।…

ByByvalleynews0 Dec 6, 2025

लुधियाना में शादी के दौरान गैंगवार! ताबड़तोड़ 25 राउंड फायरिंग में 2 की मौत, कई घायल

लुधियाना के पखोवाल रोड स्थित बाथ कैसल पैलेस में शादी समारोह के दौरान दो गैंगस्टर गुटों की कहासुनी…

ByByvalleynews0 Nov 30, 2025

दिल्ली के तिगड़ी में भीषण आग! 3 लोगों की मौत, जूते की दुकान से फैल गई लपटें

दिल्ली के तिगड़ी एक्सटेंशन इलाके में शनिवार शाम एक चार मंजिला मकान में भीषण आग लग गई। जूते…

ByByvalleynews0 Nov 30, 2025

1100 किमी का पीछा! दिल्ली का साइको किलर सलमान और वो चप्पल जिसने खोल दिया राज

महेंद्र पार्क इलाके में महिला की हत्या करने वाले साइको किलर सलमान उर्फ़ बोना को दिल्ली पुलिस ने…

ByByvalleynews0 Nov 29, 2025
1 Comments Text
  • jogos friv says:
    Your comment is awaiting moderation. This is a preview; your comment will be visible after it has been approved.
    Looking for some jogos friv? This site has a ton of little games. It’s a great way to kill some time: jogos friv
  • Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Scroll to Top