गाैतम गंभीर की कोचिंग में भारतीय टीम अपने सबसे खराब दौर से गुज रही है। भारतीय टीम साउथ अफ्रीका से गुवाहाटी में टेस्ट मैच हार गई है। साउथ अफ्रीका ने भारत को घर में 408 रनों से पराजित किया है। गुवाहाटी खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच में भारत की पूरी टीम 140 रनों पर ऑल आउट हो गई। भारत की टीम 549 रनों का पीछा करने उतरी थी। रनों को पीछा करने उतरी आधी भारतीय टीम 100 रनों के भीतर ही पवेलियन लौट चुकी थी। भारत की ओर से चौथी पारी में रवींद्र जडेजा ने अर्धशतकीय पारी खेली। लेकिन उनके अलावा किसी भी खिलाड़ी का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा। इस हार से गौतम गंभीर की कोचिंग पर सवाल उठने लगे हैं। और अब बात यह भी होने लगी है कि क्या गंभीर को मुख्य कोच के पद पर बने रहना चाहिए।
साउथ अफ्रीका के हार्मर ने 6 विकेट लिया
साउथ अफ्रीका के हार्मर ने दूसरी पारी में गेंदबाजी करते हुए 23 ओवर में भारत के छह विकेट लिए। वहीं पहली पारी में प्रोटियाज के मार्को यान्सेन ने 93 रनों की पारी खेली थी। उनकी इस पारी की वजह पूरा मैच भारत की पहुंच से बाहर हो गया। इस जीत के साथ साउथ अफ्रीका वर्ल्ड चैंपियनशिप के प्वाइंटस टैबल में दूसरे स्थान पर पहुंच गई है। इधर, इस सीरीज हार के साथ भारत प्वाइंटस टैबल में 5वें स्थान पर पहुंच गई है।
गंभीर की कोचिंग में 9 में से 5 मैच हार गई भारतीय टीम
बांग्लादेश मैच के बाद राहुल द्रविड़ के मुख्य कोच का कार्यकाल पूरा होने के बाद गौतम गंभीर भारतीय टीम के मुख्य कोच बने। गौतम गंभीर के मुख्य कोच बनने के बाद भारत ने 9 टेस्ट मैच खेले। इन टेस्ट मैच में भारत मात्र 4 मैच ही जीत सकी। भारत 5 मैच हार गई। गौतम गंभीर की कोचिंग में भारतीय टीम का जीत प्रतिशत मात्र 44 प्रतिशत ही रहा है। गंभीर की कोचिंग पर इसलिए भी गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं, क्योंकि उनके कार्यकाल में भारत न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया और अब साउथ अफ्रीका से घर पर सीरीज हार गई है। भारत को पहले न्यूजीलैंड ने 3-0 से हारी। उसके बाद अब साउथ अफ्रीका से 2-0 से हार गई है।




















