• Home
  • देश
  • वह दौड़ी… और छह महीने का दर्द एक पल में पिघल गया! आरोहि की घर वापसी, आनंद महिंद्रा ने शेयर की मार्मिक कहानी
Image

वह दौड़ी… और छह महीने का दर्द एक पल में पिघल गया! आरोहि की घर वापसी, आनंद महिंद्रा ने शेयर की मार्मिक कहानी

डेस्क। द डेमोक्रेसी

प्रसिद्ध उद्योगपति आनंद महिंद्रा ने एक पोस्ट शेयर किया है। जिसमें उन्होंने मुंबई पुलिस को धन्यवाद दिया है। उन्होंने लिखा मुंबई पुलिस…आपने हमें उम्मीद और खुशी का जो अनमोल तोहफ़ा दिया है, उसके लिए आप दुनिया की बेहतरीन पुलिस फोर्स में से एक हैं। इस कहानी को इतने भावुक अंदाज में साझा करने के लिए धन्यवाद, मोहिनी।

मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस से 20 मई 2025 की रात लापता हुई चार वर्षीय आरही को अंततः छह महीने बाद सकुशल बरामद कर लिया गया। यह मामला मुंबई पुलिस की संवेदनशीलता और निरंतर प्रयासों की मिसाल बन गया है। सोलापुर से आए उसके माता-पिता इलाज के लिए मुंबई पहुंचे थे। स्टेशन पर थकी मां कुछ क्षणों के लिए झपकी ले बैठी, और जब आंख खुली तो बेटी गोद से गायब थी। इसके बाद परिवार की जिंदगी जैसे ठहर गई न मां खा पाती थी, न पिता सो पाते थे। छह महीनों तक वे हर स्टेशन, हर बस स्टैंड, हर सड़क पर एक ही नाम पुकारते रहे आरही…।

उधर, हजार किलोमीटर दूर वाराणसी में एक छोटी बच्ची जून में रेलवे ट्रैक के पास रोती हुई मिली। उसे स्थानीय आश्रय गृह में रखा गया और नाम दिया गया — “काशी।” वह हंसती तो थी, लेकिन रात में अपनी बोली में “आई… आई…” पुकारती, जिसे कोई समझ नहीं पाता था। इस बीच मुंबई पुलिस ने हार नहीं मानी। पोस्टर, विज्ञापन, सर्कुलर—हर माध्यम का इस्तेमाल किया गया। कई पुलिसकर्मियों ने आरही की तस्वीर अपने जेब में रखी, जैसे वह उनका ही बच्चा हो। 13 नवंबर को वाराणसी के एक पत्रकार ने पोस्टर देखा और पहचान का संकेत मिला। उसने तुरंत संपर्क किया। अगले दिन वीडियो कॉल पर बच्ची दिखाई गई—और स्क्रीन देखते ही मुंबई में खड़ी मां वहीं बेहोश होकर गिर पड़ी। पिता सिर्फ यही दोहराते रहे, “ये मेरी आरही है…” ।

बालिका को बाल दिवस, 14 नवंबर को फ्लाइट से मुंबई लाया गया। एयरपोर्ट पर पूरा क्राइम ब्रांच स्टाफ खिलौने और नया फ्रॉक लेकर इंतज़ार कर रहा था। विमान से उतरते ही बच्ची पुलिसवालों की ओर दौड़ पड़ी और हंसते हुए पहली झप्पी दी। कठोर दिखने वाले अधिकारी भी उस पल अपने आंसू नहीं रोक सके। मां बार-बार बेटी का चेहरा छूती रही, और पिता उसकी छोटी-सी हथेलियों पर झुककर रोते रहे। छह महीने की पीड़ा एक ही पल में पिघल गई। आरही अब अपने परिवार के साथ सुरक्षित है। अपहरणकर्ता की तलाश जारी है, लेकिन मुंबई पुलिस के अथक प्रयासों ने एक परिवार को फिर से जीवन लौटा दिया।
कभी-कभी वर्दी सिर्फ अपराधियों को पकड़ने के लिए नहीं होती, कभी-कभी वह खोए हुए बच्चों को उनकी मां के दिल तक वापस ले आती है।

Releated Posts

कर्नाटक के डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार को नोटिस, नेशनल हेराल्ड केस में जांच तेज, जारी हुआ ये निर्देश

दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) ने कर्नाटक के डिप्टी सीएम डी.के. शिवकुमार को नोटिस भेजा है।…

ByByvalleynews0 Dec 6, 2025

लुधियाना में शादी के दौरान गैंगवार! ताबड़तोड़ 25 राउंड फायरिंग में 2 की मौत, कई घायल

लुधियाना के पखोवाल रोड स्थित बाथ कैसल पैलेस में शादी समारोह के दौरान दो गैंगस्टर गुटों की कहासुनी…

ByByvalleynews0 Nov 30, 2025

दिल्ली के तिगड़ी में भीषण आग! 3 लोगों की मौत, जूते की दुकान से फैल गई लपटें

दिल्ली के तिगड़ी एक्सटेंशन इलाके में शनिवार शाम एक चार मंजिला मकान में भीषण आग लग गई। जूते…

ByByvalleynews0 Nov 30, 2025

1100 किमी का पीछा! दिल्ली का साइको किलर सलमान और वो चप्पल जिसने खोल दिया राज

महेंद्र पार्क इलाके में महिला की हत्या करने वाले साइको किलर सलमान उर्फ़ बोना को दिल्ली पुलिस ने…

ByByvalleynews0 Nov 29, 2025

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top