• Home
  • दुनिया
  • देश ने बेटा और होनहार पायलट खोया! नमन आपको…विंग कमांडर नमांश स्याल
विंग कामंउर नमांश स्याल के अंतिम संस्कार की तस्वीर।

देश ने बेटा और होनहार पायलट खोया! नमन आपको…विंग कमांडर नमांश स्याल

द डेमोक्रेसी । राहुल कुमार

दुबई एयर शो में वीरगति को प्राप्त करने वाले विंग कमांडर नमांश स्याल का पार्थिव शरीर सैन्य सम्मान के साथ भारत लाया गया। उनके पार्थिव शरीर को IAF के C-130 विमान से भारत लाया गया। उनका पार्थिव शरीर दक्षिणी वायु कमान के बेस पर सैन्य सम्मान के साथ प्राप्त किया गया। औपचारिक श्रद्धांजलि के बाद पार्थिव शरीर को उनके पैतृक गांव कांगड़ा, हिमाचल प्रदेश भेज दिया गया। जहां पूरे सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा। भारतीय वायु सेवा ने कहा इस कठिन समय में दक्षिणी वायु कमान के सभी कर्मी शोकाकुल परिवार के साथ खड़े हैं। पाढ़िए भारत मां के इस वीर सपूत के बारे में।

नमांश स्याल की शिक्षा-दीक्षा उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले के सैनिक स्कूल सुजानपुर टीरा से पूरी की थी। वे मूल रूप से हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के नगरोटा बगवां के पटियालकर गांव के निवासी थे। 24 दिसंबर 2009 को नमांश का भारतीय वायु सेना में कमीशन हुआ था। उनकी ट्रेनिक NDA के हंटर स्क्वाड्रन में हुई थी। उन्हें मिग-21 और सुखोई एसयू-30 एमकेआई जैसे विमानों को उड़ाने का अनुभव था।

शहीद नमांश स्याल की पत्नी भी इंडियन एयर फोर्स में अधिकारी है। उनकी एक सात साल की बेटी है। उनके पिता जगन्नाथ स्याल भी सेना के मेडिकल कोर में अपनी सेवा दे चुके हैं। बाद में उन्होंने शिक्षा विभाग में नौकरी की। नमांश की मां बीना देवी गृहिणी थीं। विंग कमांडर नमांश स्याल अपनी अनुशासन और उत्कृष्ट सेवा के लिए जाने जाते थे।

दुबई एयर शो के दौरान वे तेजस विमान से ‘बैरल रोल’ नामक करतब दिखाते समय नमांश का तेजस विमान हादसे का शिकार हो गया। इस हादसे में उनकी मौत हो गई। इस दुखद घटना पर भारतीय रक्षा मंत्री और कई उच्च अधिकारीयों ने दुख व्यक्त किया है। नमांश स्याल देश के प्रति अपने समर्पण और साहस के प्रतीक थे। जिनकी शहादत ने भारतीय वायु सेना को गहरा झटका दिया है। उनके परिवार और देश के लिए यह एक बड़ा नुकसान है।

Releated Posts

बॉलीवुड नृत्य के बीच गूंज रही कथक की परन, पूर्णिया में शास्त्रीय नृत्य की धरोहर बनी रचना

देश के सबसे प्राचीन जिलों में शुमार पूर्णिया में जहां आधुनिक समय में बॉलीवुड गानों पर युवा थिरक…

ByByvalleynews0 Dec 11, 2025

कर्नाटक के डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार को नोटिस, नेशनल हेराल्ड केस में जांच तेज, जारी हुआ ये निर्देश

दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) ने कर्नाटक के डिप्टी सीएम डी.के. शिवकुमार को नोटिस भेजा है।…

ByByvalleynews0 Dec 6, 2025

लुधियाना में शादी के दौरान गैंगवार! ताबड़तोड़ 25 राउंड फायरिंग में 2 की मौत, कई घायल

लुधियाना के पखोवाल रोड स्थित बाथ कैसल पैलेस में शादी समारोह के दौरान दो गैंगस्टर गुटों की कहासुनी…

ByByvalleynews0 Nov 30, 2025

दिल्ली के तिगड़ी में भीषण आग! 3 लोगों की मौत, जूते की दुकान से फैल गई लपटें

दिल्ली के तिगड़ी एक्सटेंशन इलाके में शनिवार शाम एक चार मंजिला मकान में भीषण आग लग गई। जूते…

ByByvalleynews0 Nov 30, 2025
1 Comments Text
  • gamei88 says:
    Your comment is awaiting moderation. This is a preview; your comment will be visible after it has been approved.
    Gamei88 is good, you can play games all day long here. It has my favorite slot games from various providers. You will not be bored here. gamei88
  • Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Scroll to Top