• Home
  • पटना
  • TRE-4 परीक्षा अपडेट! रिक्विज़िशन का इंतजार, जानें कब तक परीक्षा संभव
Image

TRE-4 परीक्षा अपडेट! रिक्विज़िशन का इंतजार, जानें कब तक परीक्षा संभव

पटना। द डेमोक्रेसी

TRE-4 को लेकर लाखों अभ्यर्थी इंतजार में हैं। परंतु बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने स्पष्ट कर दिया है कि फिलहाल TRE-4 को लेकर आयोग के पास कोई रिक्विजिशन प्राप्त नहीं हुआ है, इसलिए किसी भी प्रकार की तारीख या कार्यक्रम पर बात करना जल्दबाजी होगी। BPSC परीक्षा नियंत्रक राजेश कुमार सिंह ने बताया कि भर्ती प्रक्रिया की शुरुआत तभी होती है, जब शिक्षा विभाग की ओर से रिक्विज़िशन मिलता है।

इसके बाद आयोग की औपचारिक प्रक्रिया, आवेदन आमंत्रण, परीक्षा का संचालन और रिजल्ट सहित पूरा चक्र कम से कम 2 से 2.5 महीने का होता है। उन्होंने कहा कि यदि मान लें कि दिसंबर में रिक्विजिशन प्राप्त भी हो जाए, तब भी जनवरी में परीक्षा संभव नहीं है, क्योंकि आवेदन के लिए एक महीना देना अनिवार्य होता है। वहीं फरवरी में भी बाधा है क्योंकि बिहार बोर्ड इंटर परीक्षा 2 फरवरी से 27-28 फरवरी तक होती है। इस अवधि में परीक्षा केंद्र, सुरक्षा, पर्यवेक्षक आदि की व्यवस्था संभव नहीं होगी।

ऐसे में TRE-4 परीक्षा की संभावित स्थिति यह बनती है। रिक्विजिशन दिसंबर में मिला, परीक्षा मार्च में अधिक संभावित रिक्विजिशन में और देरी, परीक्षा अप्रैल के बाद ही संभव हो पाएगा। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि आयोग कभी भी बिना रिक्विजिशन के न तो परीक्षा कैलेंडर में तिथि देता है और न ही किसी प्रकार की घोषणा करता है।

TRE-4 को लेकर सोशल मीडिया पर फैली तारीखों की अफवाहों को भी उन्होंने गलत बताया। राजेश कुमार सिंह ने कहा कि निर्णय सरकारी स्तर से होगा। आदेश मिलते ही हम परीक्षा कैलेंडर में शामिल कर देंगे और पूरी गति से प्रक्रिया शुरू करेंगे। अभ्यर्थियों के लिए यह राहत भरी बात है कि BPSC तैयार है और कार्यक्रम में जगह भी है, परंतु अब गेंद सरकार के पाले में है। इसलिए TRE-4 की घोषणा और परीक्षा की सारी उम्मीदें शिक्षा विभाग की कार्रवाई पर निर्भर हैं।

Releated Posts

बिहार पंचायत चुनाव में टेक्नोलॉजी की एंट्री! EVM से होगी वोटिंग, तैयारी तेज

बिहार में 2026 के पंचायत चुनाव इस बार खास होंगे, क्योंकि राज्य में पहली बार EVM से मतदान…

ByByvalleynews0 Dec 10, 2025

घर से निकला, वापस नहीं लौटा! पटना सिटी से लापता ई-रिक्शा चालक का शव मिला, हत्या की आशंका

पटना सिटी के अगमकुआं थाना क्षेत्र से लापता ई-रिक्शा चालक सन्नी कुमार का शव महावीर घाट से मिला।…

ByByvalleynews0 Dec 10, 2025

बिहार में पंचायत चुनाव से पहले बड़ा बदलाव! आरक्षण चक्र बदलेगा, इनको होगा फायदा

बिहार में 2026 के त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव से पहले आरक्षण चक्र में बड़ा बदलाव किया जा रहा है।…

ByByvalleynews0 Nov 29, 2025

AEDO परीक्षा: 9.80 लाख आवेदन के साथ बना रिकॉर्ड, जनवरी में होगी परीक्षा — BPSC

असिस्टेंट एजुकेशन डेवलपमेंट ऑफिसर भर्ती परीक्षा के लिए 9 लाख 80 हजार आवेदन प्राप्त हुए हैं। यह आवेदन…

ByByvalleynews0 Nov 27, 2025
1 Comments Text
  • cassino222win says:
    Your comment is awaiting moderation. This is a preview; your comment will be visible after it has been approved.
    Alright, I checked out cassino222win. Seems like a decent spot to throw down some bets. Gotta see if my lucky numbers work there! Check it out here: cassino222win
  • Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Scroll to Top