• Home
  • पूर्णिया
  • पूर्णिया में कर्ज के दबाव में जिंदगी हार गया टेंट संचालक! टेंट हाउस में लगाई फांसी, परिवार में मातम
Image

पूर्णिया में कर्ज के दबाव में जिंदगी हार गया टेंट संचालक! टेंट हाउस में लगाई फांसी, परिवार में मातम

पूर्णिया। द डेमोक्रेसी
नगर थाना क्षेत्र के बालूघाट चौक में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। भारी आर्थिक तंगी और कर्ज के बोझ से परेशान एक टेंट संचालक ने आत्महत्या कर ली। यह घटना न केवल परिवार के लिए, बल्कि पूरे क्षेत्र के लोगों के लिए सदमे की बात बन गई है। मृतक की पहचान 32 वर्षीय विष्णु देव कुमार दास के रूप में हुई है। वह बालूघाट चौक निवासी मनेंद्र चंद्र दास के पुत्र थे और अपनी पत्नी संपा दास व दो साल के छोटे बेटे के साथ रहते थे। विष्णु भगवती टेंट हाउस चलाते थे और इसी से अपने परिवार का गुजर-बसर करते थे। लेकिन पिछले कुछ महीनों से कारोबार में लगातार नुकसान होने लगा और उन पर भारी कर्ज चढ़ गया। कर्ज इतना बढ़ गया था कि वह अपने कर्मचारियों को भी समय पर पैसे नहीं दे पा रहे थे। इसी तनाव के चलते वह हमेशा परेशान रहते थे और रातों की नींद भी गायब हो चुकी थी।

सुबह अपने टेंट हाउस चले गए
परिवार के अनुसार, बुधवार सुबह रोज की तरह वह अपने टेंट हाउस चले गए थे। थोड़ी देर बाद जब स्टाफ वहाँ पहुँचा तो उन्होंने देखा कि विष्णु ने अंदर ही फांसी लगा ली है। यह दृश्य देखकर कर्मचारियों ने शोर मचाना शुरू किया और मौके पर आसपास के लोग भी इकट्ठा हो गए। लोग उन्हें तुरंत फंदे से उतारकर इलाज के लिए पूर्णिया जीएमसीएच लेकर पहुँचे, मगर डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। पति को खोने की खबर सुनते ही पत्नी संपा दास का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। उनके चीख-पुकार से अस्पताल में मौजूद लोगों की भी आँखें भर आईं। परिवार का कहना है कि कर्ज और व्यापार में नुकसान के कारण विष्णु बेहद टूट चुके थे और कई दिनों से मानसिक तनाव में थे।

आर्थिक तंगी से परेशान होकर लगाई फांसी
घटना की जानकारी मिलते ही केनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। अवर निरीक्षक नेहा कुमारी के नेतृत्व में पुलिस टीम अस्पताल पहुँची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। थानाध्यक्ष मुन्ना पटेल ने बताया कि प्राथमिक जांच में आर्थिक तंगी से परेशान होकर फांसी लगाने की बात सामने आई है। पुलिस परिवार और टेंट हाउस के स्टाफ से बयान ले रही है। कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। इस दुखद घटना के बाद पूरे इलाके में शोक का माहौल है। लोग यह समझ नहीं पा रहे कि आर्थिक संकट एक परिवार की खुशियों को पल भर में खत्म कर देगा। परिवार अब इस बात से जूझ रहा है कि कंधा देने वाला व्यक्ति अब हमेशा के लिए साथ छोड़कर चला गया।

Releated Posts

बॉलीवुड नृत्य के बीच गूंज रही कथक की परन, पूर्णिया में शास्त्रीय नृत्य की धरोहर बनी रचना

देश के सबसे प्राचीन जिलों में शुमार पूर्णिया में जहां आधुनिक समय में बॉलीवुड गानों पर युवा थिरक…

ByByvalleynews0 Dec 11, 2025

बिहार पंचायत चुनाव में टेक्नोलॉजी की एंट्री! EVM से होगी वोटिंग, तैयारी तेज

बिहार में 2026 के पंचायत चुनाव इस बार खास होंगे, क्योंकि राज्य में पहली बार EVM से मतदान…

ByByvalleynews0 Dec 10, 2025

घर से निकला, वापस नहीं लौटा! पटना सिटी से लापता ई-रिक्शा चालक का शव मिला, हत्या की आशंका

पटना सिटी के अगमकुआं थाना क्षेत्र से लापता ई-रिक्शा चालक सन्नी कुमार का शव महावीर घाट से मिला।…

ByByvalleynews0 Dec 10, 2025

दुकानबंद कर लौट रहे स्वर्ण व्यापारी को मारी गोली! हालत गंभीर, मधेपुरा का मामला

मधेपुरा के मुरलीगंज थाना क्षेत्र में NH-107 पर लूटपाट के दौरान सोना-चांदी के व्यवसायी को गोली मार दी…

ByByvalleynews0 Dec 10, 2025

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top