• Home
  • पूर्णिया
  • कन्यादान के समय पता चला वह अनाथ है! फिर डॉक्टर दंपति ने जो किया, उसने दिल जीत लिया
कन्यादान करते डॉक्टर एके गुप्ता और उनकी पत्नी पिंकी गुप्ता.

कन्यादान के समय पता चला वह अनाथ है! फिर डॉक्टर दंपति ने जो किया, उसने दिल जीत लिया

पूर्णिया। द डेमोक्रेसी

पूर्णिया के कलाभवन विवाह परिसर में 1 दिसंबर, सोमवार की रात इंसानियत की एक ऐसी मिसाल देखने को मिली, जिसने हर किसी की आंखें नम कर दीं। सनातन सेवक संघ द्वारा आयोजित सामूहिक विवाह में कुल 10 जोड़ों का पवित्र वैदिक रीतियों से विवाह संपन्न हो रहा था। हर जोड़ा अपने–अपने माता-पिता और परिजनों के साथ पहुंचा था। लेकिन इन्हीं जोड़ों के बीच एक ऐसा जोड़ा भी था, जिसके पास न वर-पक्ष से कोई था और न वधू संजनी कुमारी के माता-पिता ही उपस्थित थे।

रश्मों के दौरान जब कन्यादान का समय आया, तब सबको पता चला कि संजनी इस दुनिया में बिल्कुल अकेली है। इस बात ने वहां मौजूद सभी लोगों को भावुक कर दिया। तभी आगे बढ़कर डॉक्टर अनिल कुमार गुप्ता और उनकी पत्नी पिंकी गुप्ता ने संजनी के माता-पिता बनने का निर्णय लिया। उन्होंने न केवल उसका हाथ वर को सौंपा, बल्कि उसे अपनी बेटी मानकर समाज को यह सशक्त संदेश भी दिया कि “बेटी किसी एक की नहीं होती, पूरे समाज की होती है।

वैदिक मंत्रोच्चार के बीच जब डॉक्टर गुप्ता और उनकी पत्नी पिंकी गुप्ता ने शंख बजाकर संजनी का हाथ वर के हाथ में दिया, तो दोनों की आंखें भर आईं। बेटी का दान करते समय पिंकी गुप्ता की आंखों से बहते आंसू केवल भावनाओं के नहीं थे, बल्कि सामाजिक समरसता और मानवीयता की एक गहरी सीख भी दे रहे थे। पिंकी गुप्ता ने कहा कि उन्हें ईश्वर ने कन्यादान का जो अवसर दिया, वह उनके लिए किसी आशीर्वाद से कम नहीं है। उन्होंने कहा कि बेटी का घर बसना माता-पिता के लिए सबसे बड़ा सुख है, और आज ईश्वर ने हमें वह सुख दिया। वहीं डॉक्टर गुप्ता ने भी स्वीकार किया कि संजनी का कन्यादान करते हुए वे बेहद भावुक हो उठे।

यह घटना केवल एक विवाह नहीं, बल्कि समाज को जोड़ने वाला एक प्रेरक संदेश है। यह बताती है कि अनाथ होना किसी की तकदीर हो सकती है, लेकिन उसे परिवार देना पूरे समाज की जिम्मेदारी है। यही है सच्ची इंसानियत, यही है सच्चा धर्म।

Releated Posts

बॉलीवुड नृत्य के बीच गूंज रही कथक की परन, पूर्णिया में शास्त्रीय नृत्य की धरोहर बनी रचना

देश के सबसे प्राचीन जिलों में शुमार पूर्णिया में जहां आधुनिक समय में बॉलीवुड गानों पर युवा थिरक…

ByByvalleynews0 Dec 11, 2025

बिहार पंचायत चुनाव में टेक्नोलॉजी की एंट्री! EVM से होगी वोटिंग, तैयारी तेज

बिहार में 2026 के पंचायत चुनाव इस बार खास होंगे, क्योंकि राज्य में पहली बार EVM से मतदान…

ByByvalleynews0 Dec 10, 2025

घर से निकला, वापस नहीं लौटा! पटना सिटी से लापता ई-रिक्शा चालक का शव मिला, हत्या की आशंका

पटना सिटी के अगमकुआं थाना क्षेत्र से लापता ई-रिक्शा चालक सन्नी कुमार का शव महावीर घाट से मिला।…

ByByvalleynews0 Dec 10, 2025

दुकानबंद कर लौट रहे स्वर्ण व्यापारी को मारी गोली! हालत गंभीर, मधेपुरा का मामला

मधेपुरा के मुरलीगंज थाना क्षेत्र में NH-107 पर लूटपाट के दौरान सोना-चांदी के व्यवसायी को गोली मार दी…

ByByvalleynews0 Dec 10, 2025

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top