• Home
  • पूर्णिया
  • मां ने फेंका, दो रहस्यमय लड़कियां ले गईं, नवजात की मौत पर सस्पेंस गहराया!
अंधेर में दिखी रहस्यमयी लड़की

मां ने फेंका, दो रहस्यमय लड़कियां ले गईं, नवजात की मौत पर सस्पेंस गहराया!

पूर्णिया। द डेमोक्रेसी

पूर्णिया जिले के भवानीपुर में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक मां ने अपने नवजात बच्चे को कड़ाके की ठंड में सड़क किनारे गड्ढे में फेंक दिया। ठंड और चोटों की वजह से मासूम ने दम तोड़ दिया। लेकिन इस घटना में एक और हैरान करने वाली बात सामने आई—शव को दफनाने की तैयारी के दौरान दो युवतियां अचानक पहुंचीं और बच्चे का शव लेकर भाग गईं। यह घटना भवानीपुर थाना क्षेत्र के रायपुरा मध्य विद्यालय के पास की है। रोज की तरह रास्ते से गुजर रहे ग्रामीणों ने गड्ढे से किसी के रोने की आवाज सुनी। पहले लगा कि कोई जानवर फंसा होगा, लेकिन पास जाकर देखा तो खून से सना एक नवजात बच्चा पड़ा था। ग्रामीण उसे तुरंत अस्पताल ले जाने लगे, लेकिन इलाज मिल पाता उससे पहले ही मासूम की मौत हो गई।

ग्रामीणों ने बच्चे का सम्मान के साथ अंतिम संस्कार करने का फैसला किया और गड्ढा खोदना शुरू ही किया था कि तभी दोअज्ञात युवतियां वहां पहुंच गईं। उन्होंने कहा कि वे बच्चे के अंतिम संस्कार की जिम्मेदारी लेना चाहती हैं। लोगों ने रोकने की कोशिश की, लेकिन युवतियां बच्चे के शव को जबरन लेकर वहां से चली गईं। न तो किसी को उनका नाम पता है और न ही वे कहां से आई थीं यह अब रहस्य बन गया है।

घटना के बाद इलाके में तरह-तरह की बातें हो रही हैं। कोई इसे अवैध दत्तक ग्रहण का शक बता रहा है तो कुछ इसे किसी बड़ी साजिश से जोड़कर देख रहे हैं। भवानीपुर थाना के अपर थानाध्यक्ष विकास कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। यह पता लगाया जा रहा है कि बच्चे को किसने फेंका और शव ले जाने वाली वे दोनों युवतियां कौन थीं। जल्द ही सच सामने आने की उम्मीद है। गौर करने वाली बात यह है कि कुछ दिन पहले भवानीपुर के तेलियारी गांव में भी एक नवजात बोरे में बंद मिला था, लेकिन उस बच्चे की जान बचा ली गई थी।

Releated Posts

बॉलीवुड नृत्य के बीच गूंज रही कथक की परन, पूर्णिया में शास्त्रीय नृत्य की धरोहर बनी रचना

देश के सबसे प्राचीन जिलों में शुमार पूर्णिया में जहां आधुनिक समय में बॉलीवुड गानों पर युवा थिरक…

ByByvalleynews0 Dec 11, 2025

बिहार पंचायत चुनाव में टेक्नोलॉजी की एंट्री! EVM से होगी वोटिंग, तैयारी तेज

बिहार में 2026 के पंचायत चुनाव इस बार खास होंगे, क्योंकि राज्य में पहली बार EVM से मतदान…

ByByvalleynews0 Dec 10, 2025

घर से निकला, वापस नहीं लौटा! पटना सिटी से लापता ई-रिक्शा चालक का शव मिला, हत्या की आशंका

पटना सिटी के अगमकुआं थाना क्षेत्र से लापता ई-रिक्शा चालक सन्नी कुमार का शव महावीर घाट से मिला।…

ByByvalleynews0 Dec 10, 2025

दुकानबंद कर लौट रहे स्वर्ण व्यापारी को मारी गोली! हालत गंभीर, मधेपुरा का मामला

मधेपुरा के मुरलीगंज थाना क्षेत्र में NH-107 पर लूटपाट के दौरान सोना-चांदी के व्यवसायी को गोली मार दी…

ByByvalleynews0 Dec 10, 2025

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top