• Home
  • पूर्णिया
  • सनशाइन क्रिकेट क्लब की धमाकेदार जीत! जीत स्पॉटिंग को 93 रन से हराया
Image

सनशाइन क्रिकेट क्लब की धमाकेदार जीत! जीत स्पॉटिंग को 93 रन से हराया

पूर्णिया। द डेमोक्रेसी
पूर्णिया डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित जिला लीग क्रिकेट टूर्नामेंट में मंगलवार को रोमांचक मुकाबला हुआ। डीएसए ग्राउंड पर खेले गए एक रोमांचक मुकाबले में सनशाइन क्रिकेट क्लब ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत क्रिकेट क्लब को 93 रन से हराकर धमाकेदार जीत दर्ज की। मुकाबले की शुरुआत में टॉस जीतकर सनशाइन क्रिकेट क्लब के कप्तान ने पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। टीम की शुरुआत थोड़ी धीमी रही, लेकिन मध्यक्रम के बल्लेबाजों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए स्थिरता दी। शमशाद आलम ने 63 रनों की उम्दा पारी खेलकर टीम को सशक्त बढ़त दिलाई। उनके साथ प्रीतम चौधरी ने 26, कौशल राज ने 23 और शमशेर अली ने 20 रनों की उपयोगी पारी खेली। निर्धारित 28.3 ओवर में सनशाइन की टीम 177 रन बनाकर ऑल आउट हो गई।

आदित्य ने तीन तो तौफीक, नवाजिश और जिशान ने झटके दो-दो विकेट
वहीं, जीत स्पोर्टिंग क्लब की ओर से गेंदबाजी में आदित्य मंजीत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 3 विकेट झटके। तौफीक आलम, नवाजिश रौशन और जिशान अख्तर ने 2-2 विकेट लेकर टीम को वापसी दिलाने की कोशिश की, लेकिन बल्लेबाजों का प्रदर्शन उम्मीदों पर खरा नहीं उतरा। 177 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी जीत स्पोर्टिंग क्लब की टीम मजबूत शुरुआत नहीं कर सकी। शुरूआती झटकों के बाद बल्लेबाज एक के बाद एक पवेलियन लौटते रहे और पूरी टीम सिर्फ 84 रन पर सिमट गई। टीम की ओर से नवाजिश रौशन ने सर्वाधिक 14 रन बनाए, जबकि अन्य बल्लेबाज सनशाइन की धारदार गेंदबाजी के सामने टिक नहीं सके।

सनशाइन की गेंदबाजी में चमके मनोहर और अरविंद कुमार
गेंदबाजी में मनोहर कुमार और अरविंद कुमार ने घातक स्पेल फेंकते हुए 3-3 विकेट झटके। वहीं, शंकर वर्मन, कौशल राज और प्रीतम चौहान को 1-1 सफलता मिली। अपने शानदार प्रदर्शन के लिए मनोहर कुमार को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया। मैच में अंपायर की भूमिका सागर दास और मोनू यादव ने निभाई, जबकि स्कोरर के रूप में शिवम राहुल मौजूद रहे। इस जीत के साथ सनशाइन क्रिकेट क्लब ने टूर्नामेंट की अंक तालिका में अपनी स्थिति मजबूत कर आगामी मुकाबलों के लिए आत्मविश्वास बढ़ा लिया है।

Releated Posts

बॉलीवुड नृत्य के बीच गूंज रही कथक की परन, पूर्णिया में शास्त्रीय नृत्य की धरोहर बनी रचना

देश के सबसे प्राचीन जिलों में शुमार पूर्णिया में जहां आधुनिक समय में बॉलीवुड गानों पर युवा थिरक…

ByByvalleynews0 Dec 11, 2025

बिहार पंचायत चुनाव में टेक्नोलॉजी की एंट्री! EVM से होगी वोटिंग, तैयारी तेज

बिहार में 2026 के पंचायत चुनाव इस बार खास होंगे, क्योंकि राज्य में पहली बार EVM से मतदान…

ByByvalleynews0 Dec 10, 2025

घर से निकला, वापस नहीं लौटा! पटना सिटी से लापता ई-रिक्शा चालक का शव मिला, हत्या की आशंका

पटना सिटी के अगमकुआं थाना क्षेत्र से लापता ई-रिक्शा चालक सन्नी कुमार का शव महावीर घाट से मिला।…

ByByvalleynews0 Dec 10, 2025

दुकानबंद कर लौट रहे स्वर्ण व्यापारी को मारी गोली! हालत गंभीर, मधेपुरा का मामला

मधेपुरा के मुरलीगंज थाना क्षेत्र में NH-107 पर लूटपाट के दौरान सोना-चांदी के व्यवसायी को गोली मार दी…

ByByvalleynews0 Dec 10, 2025

सनकी चाचा की हैवानियत! भाई का बदला लिया तीन बच्चों से, हमले में दो की मौत

पूर्णिया के रौटा थाना क्षेत्र में दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। नशे में धुत युवक…

ByByvalleynews0 Dec 10, 2025

नशा मुक्ति से लेकर मानसिक विकास तक! पूर्णिया में शतरंज को बढ़ावा देने की पहल

पूर्णिया में शतरंज खेल को बढ़ावा देने के लिए मेयर को आवेदन दिया गया है। शहर के सभी…

ByByvalleynews0 Dec 9, 2025

थाने में बड़ा हादसा टला! पूर्णिया में नाबालिग ने फंदे से लटककर दी जान देने की कोशिश

पूर्णिया सदर थाना सिरिस्ता में प्रेम प्रसंग के मामले में हिरासत में लिए गए नाबालिग ने फंदे से…

ByByvalleynews0 Dec 9, 2025

पूर्णिया में महिला की बेरहमी से पिटाई: ससुर और रिश्तेदारों ने जमीन पर लिटाकर बरसाए डंडे, वीडियो वायरल

पूर्णिया। द डेमोक्रेसीपूर्णिया जिले में इंसानियत को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। जानकीनगर थाना क्षेत्र के…

ByByvalleynews0 Dec 6, 2025

3 लाख में सुपारी! निशाना कोई और? पति-पत्नी और वो की विवाद में मासूम शिक्षिका की हुई हत्या

अररिया। द डेमोक्रेसीजिले में चर्चित शिक्षिका शिवानी वर्मा हत्याकांड का पुलिस ने बड़ा खुलासा कर दिया है। यह…

ByByvalleynews0 Dec 6, 2025

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top