• Home
  • पटना
  • कुर्ता-पायजामा से बाहर निकली राजनीति! पहले ही दिन तोड़ी परंपरा, मंत्री दीपक प्रकाश फिर चर्चा में

कुर्ता-पायजामा से बाहर निकली राजनीति! पहले ही दिन तोड़ी परंपरा, मंत्री दीपक प्रकाश फिर चर्चा में

पटना। द डेमोक्रेसी
बिहार की राजनीति में इस समय नए मंत्री दीपक प्रकाश का सहज, युवा और अनौपचारिक लुक चर्चा का विषय बना हुआ है। सोमवार को मंत्रिमंडल विस्तार के बाद जब उन्होंने मंत्री पद की शपथ ली। मंगलवार को अपने विभाग पंचायती राज विभाग का पदभार संभालने पहुंचे। तब उनकी ड्रेसिंग स्टाइल ने सभी का ध्यान खींचा।

जहां आमतौर पर मंत्री शपथ ग्रहण समारोह में कुर्ता-पायजामा या फॉर्मल कोट-पैंट में नजर आते हैं। वहीं दीपक प्रकाश ने इस परिपाटी को पूरी तरह बदल दिया। उन्होंने ओपन शर्ट, जींस और क्रॉक्स चप्पल पहनकर शपथ ली, जो परंपरागत राजनीतिक पोशाक से बिल्कुल अलग और एकदम युवा शैली की झलक देता था। उनके इस लुक पर सोशल मीडिया पर भी प्रतिक्रियाएं तेज हैं कई लोग इसे पीढ़ीगत बदलाव का संकेत बता रहे हैं, तो कुछ इसे राजनीति में बढ़ती सहजता का प्रतीक मान रहे हैं।

मंत्री के रूप में पहली बार मीडिया की भीड़, कैमरों की चमक और माइकों की बौछार का सामना करना स्वाभाविक रूप से किसी के लिए भी चुनौतीपूर्ण होता है। ऐसा ही नज़ारा दीपक प्रकाश के साथ भी देखने को मिला। विभागीय पदभार ग्रहण करते समय वे थोड़े असहज दिखे और एक-दो बार गला सूखने जैसी स्थिति भी सामने आई। हालांकि यह पहली बार मंत्री बने किसी भी नेता के साथ देखी जाने वाली सामान्य प्रतिक्रिया है।

पंचायती राज विभाग का कमान संभालने के बाद दीपक प्रकाश ने कहा कि वे ग्रामीण विकास और पारदर्शिता को बढ़ावा देने के लिए कटिबद्ध हैं। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि उनके युवा अंदाज़ और अलग शैली से विभाग की कार्यप्रणाली में नई ऊर्जा आ सकती है। नए मंत्री के बदलते पहनावे से लेकर उनके सहज व्यवहार तक दीपक प्रकाश इन दिनों बिहार राजनीति में नई चर्चा की वजह बने हुए हैं। साफ है कि वे शैली के साथ-साथ कामकाज में भी बदलाव लाने की कोशिश करेंगे।

Releated Posts

बिहार पंचायत चुनाव में टेक्नोलॉजी की एंट्री! EVM से होगी वोटिंग, तैयारी तेज

बिहार में 2026 के पंचायत चुनाव इस बार खास होंगे, क्योंकि राज्य में पहली बार EVM से मतदान…

ByByvalleynews0 Dec 10, 2025

घर से निकला, वापस नहीं लौटा! पटना सिटी से लापता ई-रिक्शा चालक का शव मिला, हत्या की आशंका

पटना सिटी के अगमकुआं थाना क्षेत्र से लापता ई-रिक्शा चालक सन्नी कुमार का शव महावीर घाट से मिला।…

ByByvalleynews0 Dec 10, 2025

दुकानबंद कर लौट रहे स्वर्ण व्यापारी को मारी गोली! हालत गंभीर, मधेपुरा का मामला

मधेपुरा के मुरलीगंज थाना क्षेत्र में NH-107 पर लूटपाट के दौरान सोना-चांदी के व्यवसायी को गोली मार दी…

ByByvalleynews0 Dec 10, 2025

सनकी चाचा की हैवानियत! भाई का बदला लिया तीन बच्चों से, हमले में दो की मौत

पूर्णिया के रौटा थाना क्षेत्र में दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। नशे में धुत युवक…

ByByvalleynews0 Dec 10, 2025

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top