• Home
  • पटना
  • घर से निकला, वापस नहीं लौटा! पटना सिटी से लापता ई-रिक्शा चालक का शव मिला, हत्या की आशंका
Image

घर से निकला, वापस नहीं लौटा! पटना सिटी से लापता ई-रिक्शा चालक का शव मिला, हत्या की आशंका

पटना। द डेमोक्रेसी
पटना सिटी में रहस्यमय ढंग से लापता ई-रिक्शा चालक सन्नी कुमार का शव मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। अगमकुआं थाना क्षेत्र के कांटी फैक्ट्री रोड, गांधी नगर निवासी 26 वर्षीय सन्नी कुमार सोमवार से लापता थे। देर शाम उनका शव आलमगंज थाना क्षेत्र के महावीर घाट इलाके में बरामद किया गया। स्थानीय लोगों ने पानी में शव को देखा और तुरंत पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एनएमसीएच भेज दिया। घटना की गंभीरता को देखते हुए एफएसएल टीम भी मौके पर पहुंची और साक्ष्यों की जांच की।

मृतक सन्नी कुमार, विनय कुमार के पुत्र थे और ई-रिक्शा चलाकर परिवार का भरण-पोषण करते थे। परिजनों ने बताया कि सोमवार की शाम वे ई-रिक्शा लेकर घर से निकले थे, जिसके बाद उनका मोबाइल भी स्विच ऑफ हो गया और वे वापस नहीं लौटे।

परिजनों को झगड़ा के बाद हत्या की आशंका
परिजनों ने हत्या की आशंका जाहिर की है। मृतक के भाई विक्की कुमार ने बताया कि सोमवार को सन्नी की कुछ लोगों से झगड़ा और मारपीट हुई थी। झगड़े में शामिल सभी लोग घटना के बाद से फरार बताए जा रहे हैं। विक्की ने आरोप लगाया कि अपराधियों ने गला दबाकर सन्नी की हत्या की है और पुलिस से न्याय की मांग की।

मामले की गहन जांच में जुटी पुलिस
आलमगंज थानाध्यक्ष राहुल ठाकुर ने बताया कि पुलिस परिजनों के बयान पर कार्रवाई कर रही है। पूरे मामले की गहन जांच जारी है। उन्होंने दावा किया कि जल्द ही हत्या की वजह और आरोपियों का पता लगाकर घटना का खुलासा किया जाएगा। फिलहाल पुलिस टीम सीसीटीवी फुटेज, मोबाइल लोकेशन और घटनास्थल से मिले साक्ष्यों के आधार पर जांच में जुटी है। इस घटना से स्थानीय लोगों में डर और नाराजगी है। लोग मांग कर रहे हैं कि ऐसी घटनाओं पर रोक लगाने के लिए पुलिस गश्ती और सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया जाए।

Releated Posts

बिहार पंचायत चुनाव में टेक्नोलॉजी की एंट्री! EVM से होगी वोटिंग, तैयारी तेज

बिहार में 2026 के पंचायत चुनाव इस बार खास होंगे, क्योंकि राज्य में पहली बार EVM से मतदान…

ByByvalleynews0 Dec 10, 2025

दुकानबंद कर लौट रहे स्वर्ण व्यापारी को मारी गोली! हालत गंभीर, मधेपुरा का मामला

मधेपुरा के मुरलीगंज थाना क्षेत्र में NH-107 पर लूटपाट के दौरान सोना-चांदी के व्यवसायी को गोली मार दी…

ByByvalleynews0 Dec 10, 2025

सनकी चाचा की हैवानियत! भाई का बदला लिया तीन बच्चों से, हमले में दो की मौत

पूर्णिया के रौटा थाना क्षेत्र में दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। नशे में धुत युवक…

ByByvalleynews0 Dec 10, 2025

नशा मुक्ति से लेकर मानसिक विकास तक! पूर्णिया में शतरंज को बढ़ावा देने की पहल

पूर्णिया में शतरंज खेल को बढ़ावा देने के लिए मेयर को आवेदन दिया गया है। शहर के सभी…

ByByvalleynews0 Dec 9, 2025

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top