• Home
  • पटना
  • बिहार में शराबबंदी रहेगी या हटेगी? मंत्री बिजेंद्र ने कह दी ये बड़ी बात, जिनता बेहतर काम होगा करेंगे
बिहार के वरिष्ठ मंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव

बिहार में शराबबंदी रहेगी या हटेगी? मंत्री बिजेंद्र ने कह दी ये बड़ी बात, जिनता बेहतर काम होगा करेंगे

पटना । द डेमोक्रेसी

बिहार में शराबबंदी रहेगी या हटेगी यह सवाल सभी के जहन में है। इस पर विभाग के मंत्री बिजेंद्र यादव ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। बिहार के वरिष्ठ मंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव ने सोमवार को नए सचिवालय में शराबबंदी विभाग के मंत्री के रूप में औपचारिक रूप से कार्यभार ग्रहण किया। पदभार संभालने के बाद उन्होंने विभागीय अधिकारियों के साथ प्रारंभिक समीक्षा की। और स्पष्ट संकेत दिया कि राज्य में लागू शराबबंदी कानून किसी भी परिस्थिति में ढीला नहीं पड़ेगा, बल्कि इसे और अधिक प्रभावी बनाने पर जोर दिया जाएगा। मंत्री ने कहा कि समीक्षा करके जितना ज्यादा बेहतर काम हो सकता है, वो हम करेंगे… शराबबंदी रहेगी। उसमें जो भी गड़बड़ी होगी, उसे ठीक करेंगे। उनके इस बयान को सरकार के उस रुख के रूप में देखा जा रहा है, जिसमें शराबबंदी को केवल कानून के रूप में नहीं, बल्कि सामाजिक सुधार अभियान के रूप में आगे बढ़ाया जा रहा है।

बिहार में अप्रैल 2016 से लागू शराबबंदी कानून को लेकर समय-समय पर विपक्ष और विभिन्न सामाजिक संगठनों की ओर से सवाल उठते रहे हैं। अवैध शराब, होम डिलीवरी गैंग, जहरीली शराब से मौत जैसी घटनाएं सरकार के लिए लगातार चुनौती का कारण बनी हुई हैं। इन्हीं परिस्थितियों में बिजेंद्र प्रसाद यादव का विभाग संभालना राजनीतिक रूप से भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। वह राज्य के अनुभवी नेताओं में से एक हैं और अपने शांत स्वभाव तथा प्रशासनिक समझ के लिए जाने जाते हैं।

स्रोतों के अनुसार, मंत्री ने विभागीय अधिकारियों से जमीनी स्तर पर छापेमारी और निगरानी तंत्र को मजबूत करने, पुलिस-एक्साइज विभाग के बीच बेहतर तालमेल और तकनीकी साधनों के इस्तेमाल पर भी चर्चा की है। शराब माफियाओं पर नकेल कसने को लेकर भी सख्त निर्देश दिए जा सकते हैं।

राजनीतिक रूप से देखा जाए तो नई सरकार के गठन के बाद यह पहला बड़ा संदेश है कि शराबबंदी नीति में कोई बदलाव नहीं होने वाला, उलट इसे और सख्ती से लागू करने पर जोर दिया जाएगा। हालांकि विशेषज्ञ मानते हैं कि शराबबंदी की सफलता केवल कानून से नहीं, बल्कि जागरूकता और वैकल्पिक आजीविका को बढ़ावा देने पर भी निर्भर करती है। फिलहाल, विभाग में नए नेतृत्व के आने से उम्मीदें बढ़ी हैं कि बिहार में शराबबंदी की मौजूदा चुनौतियों पर कुछ ठोस कदम दिखने को मिलेंगे और जमीनी स्तर पर अधिक पारदर्शिता आएगी।

Releated Posts

बिहार पंचायत चुनाव में टेक्नोलॉजी की एंट्री! EVM से होगी वोटिंग, तैयारी तेज

बिहार में 2026 के पंचायत चुनाव इस बार खास होंगे, क्योंकि राज्य में पहली बार EVM से मतदान…

ByByvalleynews0 Dec 10, 2025

घर से निकला, वापस नहीं लौटा! पटना सिटी से लापता ई-रिक्शा चालक का शव मिला, हत्या की आशंका

पटना सिटी के अगमकुआं थाना क्षेत्र से लापता ई-रिक्शा चालक सन्नी कुमार का शव महावीर घाट से मिला।…

ByByvalleynews0 Dec 10, 2025

दुकानबंद कर लौट रहे स्वर्ण व्यापारी को मारी गोली! हालत गंभीर, मधेपुरा का मामला

मधेपुरा के मुरलीगंज थाना क्षेत्र में NH-107 पर लूटपाट के दौरान सोना-चांदी के व्यवसायी को गोली मार दी…

ByByvalleynews0 Dec 10, 2025

सनकी चाचा की हैवानियत! भाई का बदला लिया तीन बच्चों से, हमले में दो की मौत

पूर्णिया के रौटा थाना क्षेत्र में दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। नशे में धुत युवक…

ByByvalleynews0 Dec 10, 2025

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top