• Home
  • क्राईम
  • JPSC 2024 पेपर लीक मामला, यूपी से मुख्य आरोपी गिरफ्तार, नेपाल कनेक्शन से खुलेंगे बड़े राज
Image

JPSC 2024 पेपर लीक मामला, यूपी से मुख्य आरोपी गिरफ्तार, नेपाल कनेक्शन से खुलेंगे बड़े राज

रांची। द डेमोक्रेसी

जेएसएससी (झारखंड कर्मचारी चयन आयोग) परीक्षा 2024 के प्रश्नपत्र लीक मामले में झारखंड पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। इस मामले में एक अहम भूमिका निभाने वाले प्रमुख आरोपी विनय शाह को उत्तर प्रदेश के गोरखपुर से गिरफ्तार कर लिया गया है। गिरफ्तारी यूपी पुलिस ने झारखंड पुलिस के इनपुट पर की, जिसके बाद आरोपी को कस्टडी में लेकर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

जानकारी के मुताबिक, विनय शाह गोरखपुर का रहने वाला है और रेलवे में इंजीनियर पद पर कार्यरत था। झारखंड पुलिस द्वारा जारी गिरफ्तारी वारंट पहले ही यूपी पुलिस को सौंप दिया गया था, जिसके आधार पर यह कार्रवाई हुई। पुलिस के अनुसार, विनय शाह इस पूरे पेपर लीक रैकेट में एक महत्वपूर्ण कड़ी है, और उससे पूछताछ के बाद कई बड़े खुलासे होने की उम्मीद है।

सूत्रों ने बताया कि जेएसएससी परीक्षा में शामिल 28 अभ्यर्थियों को नेपाल ले जाया गया था, जहां उन्हें कथित तौर पर परीक्षा से पहले लीक प्रश्नपत्र रटवाए गए। नेपाल ट्रिप की पूरी योजना और उसकी लॉजिस्टिक सपोर्ट में विनय शाह की भूमिका बेहद अहम मानी जा रही है।

झारखंड पुलिस की एसआईटी (स्पेशल इंवेस्टिगेशन टीम) इस मामले की जांच कर रही है और वह अब आरोपी से विस्तृत पूछताछ की तैयारी में है। इसी क्रम में झारखंड पुलिस की एक टीम यूपी रवाना हो चुकी है, जो आरोपी को ट्रांजिट रिमांड पर लेकर रांची लेकर आएगी।

जांच एजेंसियों का मानना है कि विनय शाह से पूछताछ के बाद पेपर लीक गैंग के अन्य सदस्यों, अभ्यर्थियों को नेपाल भेजने वाले नेटवर्क, प्रश्नपत्र तक पहुंच बनाने की प्रक्रिया और इससे जुड़ी वित्तीय लेनदेन की परतें खुल सकती हैं। पुलिस ने यह भी संकेत दिया है कि इस मामले में और भी गिरफ्तारी संभव है।

जेएसएससी परीक्षा पेपर लीक मामला झारखंड में बड़ा मुद्दा बन चुका है और अभ्यर्थियों द्वारा कई बार सख्त कार्रवाई की मांग उठाई गई है। अब विनय शाह की गिरफ्तारी से जांच में तेजी आने की उम्मीद है, जिससे इस पूरे रैकेट का सच जल्द सामने आ सकेगा।

Releated Posts

खगड़िया में निकाह के दौरान हर्ष फायरिंग! दूल्हे की मौत, खुशियां बनीं मातम

खगड़िया के कुतुबपुर गांव में निकाह की बारात के दौरान हर्ष फायरिंग में दूल्हा मोहम्मद ईरशाद के गले…

ByByvalleynews0 Nov 30, 2025

दूध लेने निकले प्रभारी मुखिया लापता! बिहार में यहां का मामला, 8 पर FIR

पूर्णिया के औराही पंचायत के उपमुखिया और प्रभारी मुखिया तपेश पाठक रहस्यमय ढंग से लापता हो गए हैं।…

ByByvalleynews0 Nov 30, 2025

1100 किमी का पीछा! दिल्ली का साइको किलर सलमान और वो चप्पल जिसने खोल दिया राज

महेंद्र पार्क इलाके में महिला की हत्या करने वाले साइको किलर सलमान उर्फ़ बोना को दिल्ली पुलिस ने…

ByByvalleynews0 Nov 29, 2025

नकली वर्दी, फर्जी दरोगा… और बड़ी ठगी! अररिया पुलिस ने खोला बड़ा राज

अररिया में वर्दी पहनकर ठगी करने वाले फर्जी दरोगा का पर्दाफाश। नगर थाना पुलिस ने आरोपी रंजीत कुमार…

ByByvalleynews0 Nov 26, 2025
2 Comments Text
  • 79bet9 says:
    Your comment is awaiting moderation. This is a preview; your comment will be visible after it has been approved.
    Alright, 79bet9 showed up on my radar and I’m checking it out. Site looks clean and easy to use. Let’s see if Lady Luck is on my side tonight! Give it a look: 79bet9
  • pv99slot says:
    Your comment is awaiting moderation. This is a preview; your comment will be visible after it has been approved.
    This place really knows how to keep players entertained with its smooth interface and fair gameplay mechanics. I spent my evening testing out a few titles and the payout speed was surprisingly fast. Everything runs smoothly on my phone which makes late night sessions so much easier. A solid spot for casual gaming fun. pv99slot
  • Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Scroll to Top