• Home
  • पूर्णिया
  • बॉलीवुड नृत्य के बीच गूंज रही कथक की परन, पूर्णिया में शास्त्रीय नृत्य की धरोहर बनी रचना
कथक नृत्य सीखतीं रचना।

बॉलीवुड नृत्य के बीच गूंज रही कथक की परन, पूर्णिया में शास्त्रीय नृत्य की धरोहर बनी रचना

देश के सबसे प्राचीन जिलों में शुमार पूर्णिया में जहां आधुनिक समय में बॉलीवुड गानों पर युवा थिरक रहे हैं। वहीं बीते पांच दशक से एक नृत्यांगना न केवल शास्त्रीय नृत्य की प्रस्तुति दे रही है। बल्कि अकेले ही पूर्वी भारत के गांव से लेकर शहरी इलाके में सजे मंचों पर कथक नृत्य शैली को सींच रही हैं। जी हां, हम पूर्णिया की रहवासी और कथक नृत्यांगना रचना की बात कर रहे हैं। जिन्हें लोग प्रज्ञा प्रसाद के रूप में भी जानते हैं। रचना पूर्णिया जिला की इकलौती कथक डांसर हैं। जो आज भी न केवल शास्त्रीय नृत्य की प्रस्तुति देती हैं  बल्कि जिले से लेकर राज्य और राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर संस्कृतिक कार्यक्रमों में जज की भी भूमिका निभाती हैं।

रचना बताती हैं कि वे मजह तीन साल की उम्र से कथक नृत्य सीख रही हैं। रचना अपने शुरुआती दिनों को याद करते हुए कहती हैं कि उन्हें नृत्य करने के लिए उनकी मां प्रभा प्रसाद ने प्रेरित किया। और उनकी चाची किरण गुप्ता ने मां से मिले प्रोत्साहन को सांचे में ढाला। इलाहाबाद की रहने वाली रचना की चाची उनकी प्रारंभिक गुरु थी। उन्होंने ही नन्ही रचना को कथक नृत्य के परन, कवित, तोड़े, तत्तकार, तराना से अवगत कराया। मां से मिले प्रोत्साहन और चाची से मिली ज्ञान की ही बदौलत वे आज पूर्णिया जिले की इकलौती कथक डांसर हैं। आज पूर्णिया ही नहीं बल्कि कोसी और सीमांचल के इलाके में जो ततकार और कथक के नृत्य के भाव दिख रहे हैं वे सब इनके ही घर से निकले हैं।

नृत्यांगना रचना बताती है कि उन्होंने पूर्णिया में अपनी चाची किरण गुप्ता के अलावा कलाभवन के मशहूर तबला वादक पंडित बीरेंद्र घोष से नृत्य और तबला बाजने की शिक्षा प्राप्त की है। इन दोनों के अलावा उन्होंने पद्मश्री विजेता पंडित शामता प्रसाद जिन्हें लोग गोदई महराज के नाम से भी जानते हैं, उन्होंने भी रचना को प्रशिक्षित किया है। गोदई महराज ने रचना को बहुत सारे घरानों के बोल सीखाए हैं।

रचना बीते 26 से अपने गुरु बीरेंद्र घोष और पद्मश्री पुरस्कार विजेता और बनारस घराने के तबलावादक शामता प्रसाद उर्फ गोदई महराज से मिले ज्ञान को बच्चों में बांट रही है। शास्त्रीय नृत्य में पारंगत रचना शहर के इंदिरा गांधी स्टेडियम के सामने स्थित अपने आवास पर डांस स्कूल चलाती हैं। रचना का प्रज्ञा नृत्य कला केंद्र इलाहाबाद से मान्याता प्राप्त है। इस डांस स्कूल से अबतक हजारों की संख्या में छात्र-छात्राएं नृत्य सीख चुकीं हैं।

Releated Posts

सनकी चाचा की हैवानियत! भाई का बदला लिया तीन बच्चों से, हमले में दो की मौत

पूर्णिया के रौटा थाना क्षेत्र में दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। नशे में धुत युवक…

ByByvalleynews0 Dec 10, 2025

नशा मुक्ति से लेकर मानसिक विकास तक! पूर्णिया में शतरंज को बढ़ावा देने की पहल

पूर्णिया में शतरंज खेल को बढ़ावा देने के लिए मेयर को आवेदन दिया गया है। शहर के सभी…

ByByvalleynews0 Dec 9, 2025

थाने में बड़ा हादसा टला! पूर्णिया में नाबालिग ने फंदे से लटककर दी जान देने की कोशिश

पूर्णिया सदर थाना सिरिस्ता में प्रेम प्रसंग के मामले में हिरासत में लिए गए नाबालिग ने फंदे से…

ByByvalleynews0 Dec 9, 2025

सनशाइन क्रिकेट क्लब की धमाकेदार जीत! जीत स्पॉटिंग को 93 रन से हराया

पूर्णिया। द डेमोक्रेसीपूर्णिया डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित जिला लीग क्रिकेट टूर्नामेंट में मंगलवार को रोमांचक मुकाबला हुआ।…

ByByvalleynews0 Dec 9, 2025
2 Comments Text
  • jilikoapp says:
    Your comment is awaiting moderation. This is a preview; your comment will be visible after it has been approved.
    Downloaded the jilikoapp and now I can play anywhere! So convenient! Love how easy it is to navigate. Download and start winning on the go: jilikoapp
  • graph.org says:
    Your comment is awaiting moderation. This is a preview; your comment will be visible after it has been approved.
    all of the following are common side-effects of ingesting anabolic steroids except: References: graph.org
  • Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Scroll to Top