• Home
  • पूर्णिया
  • सनकी चाचा की हैवानियत! भाई का बदला लिया तीन बच्चों से, हमले में दो की मौत
Image

सनकी चाचा की हैवानियत! भाई का बदला लिया तीन बच्चों से, हमले में दो की मौत

पूर्णिया। द डेमोक्रेसी
पूर्णिया जिले में दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। रौटा थाना क्षेत्र के डिंगोज गांव में एक युवक ने नशे की हालत में अपने ही भाई के तीन छोटे बच्चों पर जानलेवा हमला कर दिया। इस हमले में दो मासूमों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि डेढ़ साल की एक बच्ची गंभीर रूप से घायल है और अस्पताल में जिंदगी की जंग लड़ रही है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

जानिए क्या है पूरी घटना
घटना देर रात की है, जब परिवार के सभी सदस्य सो रहे थे। आरोप है कि मो.अरबाज (22 वर्ष) ने अपने दोस्त मो.हसनैन के साथ मिलकर भाई मो.माजूब के तीन बच्चों पर पहले नलकूप के भारी हिस्से से वार किया, फिर धारदार चाकू से उन पर हमला किया। बच्चों के सिर और चेहरे पर गंभीर चोटें आईं। यहां तक कि आरोपियों ने चाकू से बच्चों की जीभ तक काट दी। मृतकों में मो.इनायत (5 वर्ष) और उसकी बहन गुलनाज (3 वर्ष) शामिल हैं। जबकि डेढ़ साल की कुलसुम गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती है। घटना के बाद गांव में कोहराम मच गया और परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा।

घटना के पीछे आई ये वजह
परिजनों के अनुसार, इस वारदात के पीछे कई सालों की रंजिश और नशे की लत जिम्मेदार है। बच्चों की मासी बीबी सैरुन ने बताया कि 6 साल पहले परिवार में एक प्रेम प्रसंग को लेकर विवाद हुआ था,जिसके बाद से अरबाज अपने बड़े भाई और भाभी से नाराज रहने लगा था। कुछ महीने पहले उसने नशे के लिए पैसे न मिलने पर अपने पिता की भी पिटाई की थी।

भाई ने डांटा तो हुआ आगबबूला
मंगलवार रात अरबाज किसी लड़ाई में शामिल था, जिस पर भाई मो.माजूब ने उसे डांट दिया। इसी बात पर वह आगबबूला हो गया और उसी रात बच्चों को निशाना बनाकर वारदात को अंजाम दे दिया। सूचना मिलते ही रौटा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों आरोपियों, मो. अरबाज और मो. हसनैन, को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने दोनों से पूछताछ शुरू कर दी है और शवों को पोस्टमार्टम के लिए पूर्णिया GMC भेज दिया गया है।

Releated Posts

बॉलीवुड नृत्य के बीच गूंज रही कथक की परन, पूर्णिया में शास्त्रीय नृत्य की धरोहर बनी रचना

देश के सबसे प्राचीन जिलों में शुमार पूर्णिया में जहां आधुनिक समय में बॉलीवुड गानों पर युवा थिरक…

ByByvalleynews0 Dec 11, 2025

बिहार पंचायत चुनाव में टेक्नोलॉजी की एंट्री! EVM से होगी वोटिंग, तैयारी तेज

बिहार में 2026 के पंचायत चुनाव इस बार खास होंगे, क्योंकि राज्य में पहली बार EVM से मतदान…

ByByvalleynews0 Dec 10, 2025

घर से निकला, वापस नहीं लौटा! पटना सिटी से लापता ई-रिक्शा चालक का शव मिला, हत्या की आशंका

पटना सिटी के अगमकुआं थाना क्षेत्र से लापता ई-रिक्शा चालक सन्नी कुमार का शव महावीर घाट से मिला।…

ByByvalleynews0 Dec 10, 2025

दुकानबंद कर लौट रहे स्वर्ण व्यापारी को मारी गोली! हालत गंभीर, मधेपुरा का मामला

मधेपुरा के मुरलीगंज थाना क्षेत्र में NH-107 पर लूटपाट के दौरान सोना-चांदी के व्यवसायी को गोली मार दी…

ByByvalleynews0 Dec 10, 2025

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top