• Home
  • पूर्णिया
  • नशा मुक्ति से लेकर मानसिक विकास तक! पूर्णिया में शतरंज को बढ़ावा देने की पहल
Image

नशा मुक्ति से लेकर मानसिक विकास तक! पूर्णिया में शतरंज को बढ़ावा देने की पहल

पूर्णिया। द डेमोक्रेसी
शहर में शतरंज खेल को बढ़ावा देने की पहल लगातार तेज होती जा रही है। इसी कड़ी में टारगेट जीएम शतरंज क्लब, पूर्णिया के सचिव अमृत साजन ने पूर्णिया नगर निगम की मेयर विभा कुमारी को एक ज्ञापन सौंपकर विशेष मांग रखी है। उन्होंने शहर के सभी सार्वजनिक पार्कों और नगर की प्रमुख दीवारों पर शतरंज खेल के लिए स्थान सुनिश्चित करने की गुजारिश की है। अमृत साजन ने बताया कि देश के कई राज्यों में पार्कों में आउटडोर शतरंज व्यवस्था और दीवारों पर शतरंज बोर्ड पेंटिंग का मॉडल सफलतापूर्वक लागू किया जा चुका है, जहाँ लोग मनोरंजन के साथ दिमागी कसरत भी कर रहे हैं। इसी तर्ज पर पूर्णिया में भी ऐसे कदम उठाए जाने की जरूरत है।

नशा से दूर रहने का एक प्रभावी माध्यम साबित होगा
उन्होंने कहा कि शतरंज एक ऐसा खेल है जो तेज गति से मानसिक विकास करता है, खासकर बच्चों में गणितीय क्षमता को मजबूत बनाने में यह बेहद सहायक होता है। वहीं किशोरों और युवाओं के लिए यह नशा से दूर रहने का एक प्रभावी माध्यम साबित हो सकता है, क्योंकि यह खेल अधिक समय और फोकस की मांग करता है। ऐसे में युवाओं के पास भटकने या गलत आदतों में पड़ने के अवसर कम हो जाते हैं। अमृत साजन ने यह भी कहा कि आज के समय में बच्चे मोबाइल की लत का शिकार होते जा रहे हैं, जिससे उनकी आंखों और दिमाग पर बुरा असर पड़ रहा है। लेकिन शतरंज खेलने से मोबाइल निर्भरता कम होती है और बच्चों का ध्यान सकारात्मक दिशा में लगता है।

उचित प्लेटफॉर्म और माहौल की जरूरत
उन्होंने कहा कि पिछले 4-5 वर्षों में पूर्णिया में शतरंज की लोकप्रियता तेजी से बढ़ी है और कई खिलाड़ी राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। इससे साफ है कि शतरंज पूर्णिया की प्रतिभाओं में रचा-बसा खेल है, बस उन्हें उचित प्लेटफॉर्म और माहौल मिलने की आवश्यकता है। ज्ञापन में मेयर से अनुरोध किया गया है कि नगर निगम शतरंज को शहर के पार्कों और दीवारों पर जल्द स्थान दे, ताकि खेल का दायरा बढ़े और समाज में सकारात्मक संदेश जाए।

Releated Posts

बॉलीवुड नृत्य के बीच गूंज रही कथक की परन, पूर्णिया में शास्त्रीय नृत्य की धरोहर बनी रचना

देश के सबसे प्राचीन जिलों में शुमार पूर्णिया में जहां आधुनिक समय में बॉलीवुड गानों पर युवा थिरक…

ByByvalleynews0 Dec 11, 2025

बिहार पंचायत चुनाव में टेक्नोलॉजी की एंट्री! EVM से होगी वोटिंग, तैयारी तेज

बिहार में 2026 के पंचायत चुनाव इस बार खास होंगे, क्योंकि राज्य में पहली बार EVM से मतदान…

ByByvalleynews0 Dec 10, 2025

घर से निकला, वापस नहीं लौटा! पटना सिटी से लापता ई-रिक्शा चालक का शव मिला, हत्या की आशंका

पटना सिटी के अगमकुआं थाना क्षेत्र से लापता ई-रिक्शा चालक सन्नी कुमार का शव महावीर घाट से मिला।…

ByByvalleynews0 Dec 10, 2025

दुकानबंद कर लौट रहे स्वर्ण व्यापारी को मारी गोली! हालत गंभीर, मधेपुरा का मामला

मधेपुरा के मुरलीगंज थाना क्षेत्र में NH-107 पर लूटपाट के दौरान सोना-चांदी के व्यवसायी को गोली मार दी…

ByByvalleynews0 Dec 10, 2025
1 Comments Text
  • brmgbetlogin says:
    Your comment is awaiting moderation. This is a preview; your comment will be visible after it has been approved.
    Logging in here is always a breeze and the whole betting process feels incredibly smooth. I appreciate how fast the odds update and how simple it is to place my wagers. The platform never crashes even during big matches and the promotional offers keep coming. It has quickly become my go to app for daily entertainment. brmgbetlogin
  • Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Scroll to Top