• Home
  • पूर्णिया
  • पूर्णिया में महिला की बेरहमी से पिटाई: ससुर और रिश्तेदारों ने जमीन पर लिटाकर बरसाए डंडे, वीडियो वायरल
Image

पूर्णिया में महिला की बेरहमी से पिटाई: ससुर और रिश्तेदारों ने जमीन पर लिटाकर बरसाए डंडे, वीडियो वायरल

पूर्णिया। द डेमोक्रेसी
पूर्णिया जिले में इंसानियत को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। जानकीनगर थाना क्षेत्र के मधुबन शर्मा टोला में एक महिला को उसके ही ससुराल वालों ने जमीन पर लिटाकर बेरहमी से पीटा। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई और मामले में 6 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की गई है। पीड़ित महिला का नाम सुमन कुमारी (21 वर्ष) है। वह मधुबन शर्मा टोला निवासी गुलशन कुमार की पत्नी है। उसका पति कमाने के लिए बाहर दूसरे राज्य में रहता है। सुमन अपने देवर, ससुर और अन्य रिश्तेदारों के साथ घर पर रहती है।

कैसे शुरू हुआ विवाद?
सुमन के मुताबिक, मामूली बात को लेकर ससुर रामविलास शर्मा से बहस हो गई। बहस बढ़ने पर ससुर ने गुस्से में उसे धक्का देकर जमीन पर गिरा दिया और गला दबाकर मारने की कोशिश की। महिला की चीख सुनकर रिश्तेदार डब्लू शर्मा हाथ में लाठी लेकर आए और उन्होंने ससुर के साथ मिलकर सुमन को पीटना शुरू कर दिया। कुछ ही देर बाद सुमन के देवर पप्पू शर्मा, कपुरी शर्मा, और दो गोतनी संगीता देवी व कुंदन देवी भी वहां पहुंच गईं। आरोप है कि सभी ने मिलकर करीब आधा घंटा सुमन पर डंडों और लात-घूंसों से हमला किया।

लोग बने दर्शक, किसी ने नहीं की मदद
पीड़िता ने बताया कि उसके रोने और मदद की गुहार के बावजूद आसपास मौजूद लोग तमाशा देखते रहे। किसी ने उसे बचाने की कोशिश तक नहीं की। इसी बीच किसी व्यक्ति ने पूरा मामला मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया और 1 मिनट 5 सेकंड का वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया। देखते ही देखते वीडियो वायरल हो गया। ुवीडियो में स्पष्ट दिख रहा है कि महिला जमीन पर पड़ी है। कुछ लोग उसके बाल पकड़कर खींच रहे हैं। डंडों से लगातार वार किए जा रहे हैं। महिला रहम की भीख मांग रही है।

पुलिस कर रही कार्रवाई
घटना के बाद पीड़िता को जख्मी हालत में बनमनखी अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के बाद वह थाने जाकर केस दर्ज करवाने पहुंची। जानकीनगर थानाध्यक्ष परिक्षित पासवान ने बताया कि पीड़िता के आवेदन पर 6 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। सभी आरोपी फरार हैं। गिरफ्तारी के लिए छापेमारी चल रही है।

Releated Posts

बॉलीवुड नृत्य के बीच गूंज रही कथक की परन, पूर्णिया में शास्त्रीय नृत्य की धरोहर बनी रचना

देश के सबसे प्राचीन जिलों में शुमार पूर्णिया में जहां आधुनिक समय में बॉलीवुड गानों पर युवा थिरक…

ByByvalleynews0 Dec 11, 2025

बिहार पंचायत चुनाव में टेक्नोलॉजी की एंट्री! EVM से होगी वोटिंग, तैयारी तेज

बिहार में 2026 के पंचायत चुनाव इस बार खास होंगे, क्योंकि राज्य में पहली बार EVM से मतदान…

ByByvalleynews0 Dec 10, 2025

घर से निकला, वापस नहीं लौटा! पटना सिटी से लापता ई-रिक्शा चालक का शव मिला, हत्या की आशंका

पटना सिटी के अगमकुआं थाना क्षेत्र से लापता ई-रिक्शा चालक सन्नी कुमार का शव महावीर घाट से मिला।…

ByByvalleynews0 Dec 10, 2025

दुकानबंद कर लौट रहे स्वर्ण व्यापारी को मारी गोली! हालत गंभीर, मधेपुरा का मामला

मधेपुरा के मुरलीगंज थाना क्षेत्र में NH-107 पर लूटपाट के दौरान सोना-चांदी के व्यवसायी को गोली मार दी…

ByByvalleynews0 Dec 10, 2025
2 Comments Text
  • BillyPes says:
    Your comment is awaiting moderation. This is a preview; your comment will be visible after it has been approved.
    Imwfamjm PXQRthedemocracy.inPXQR pajyykk sedxriepv fizz http://www.yahoo.com/tr1
  • BillyPes says:
    Your comment is awaiting moderation. This is a preview; your comment will be visible after it has been approved.
    Hpzbemft PXQRthedemocracy.inPXQR fdtohqd xdnipdehr icxr http://www.yahoo.com/tr1
  • Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Scroll to Top