• Home
  • खगड़िया
  • बिहार के खगड़िया में खूनी जंग! भाजपा नेता को मारी गोली, मुख्य आरोपी गिरफ्तार
Image

बिहार के खगड़िया में खूनी जंग! भाजपा नेता को मारी गोली, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

खगड़िया। द डेमोक्रेसी
खगड़िया जिले के गंगौर थाना क्षेत्र के विशुनपुर गांव में जमीन विवाद को लेकर हुई फायरिंग में भाजपा नेता दिलीप सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। यह घटना 28 नवंबर को हुई थी। गोली लगने के बाद घायल दिलीप सिंह को तुरंत बेहतर इलाज के लिए पटना भेजा गया। उनकी स्थिति गंभीर बताई जा रही है। इस मामले को गंभीरता से लेते हुए खगड़िया पुलिस ने तुरंत कार्रवाई शुरू की। एसपी राकेश कुमार ने बताया कि दिलीप सिंह और कुछ लोगों के बीच जमीन को लेकर काफी समय से विवाद चल रहा था। इसी विवाद को लेकर अचानक तनाव बढ़ गया और विनोद महतो उर्फ बौना तथा बबलू महतो ने मिलकर दिलीप सिंह पर फायरिंग कर दी।

घटना के बाद गंगौर थाने में दिलीप सिंह के बयान के आधार पर एफआईआर दर्ज की गई। एसपी ने घटना के दिन ही तेजी से कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके बाद एएसपी सह सदर डीएसपी-02 पारस नाथ साहू के नेतृत्व में एक विशेष टीम बनाई गई। तकनीकी और गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने लगातार छापेमारी शुरू कर दी। इस गोलीबारी की घटना से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोगों ने पुलिस से आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

छापेमारी के दौरान पुलिस को बड़ी सफलता मिली और मुख्य अभियुक्त बबलू कुमार को दक्षिणी भदास स्थित उसके घर से गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार आरोपी बबलू कुमार वारदात के बाद फरार हो गया था। एसपी राकेश कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पूरी घटना की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस कांड में शामिल अन्य आरोपी अभी भी फरार हैं। उन्हें पकड़ने के लिए पुलिस लगातार प्रयास कर रही है और संभावित ठिकानों पर छापेमारी जारी है। छापेमारी टीम में गंगौर थानाध्यक्ष श्याम सुंदर पासवान, अरुण कुमार सिंह, अजय कुमार सिंह सहित सशस्त्र बल के जवान शामिल थे। प्रेस वार्ता में एएसपी सह सदर डीएसपी-01 मुकल कुमार रंजन भी मौजूद रहे।

Releated Posts

बिहार पंचायत चुनाव में टेक्नोलॉजी की एंट्री! EVM से होगी वोटिंग, तैयारी तेज

बिहार में 2026 के पंचायत चुनाव इस बार खास होंगे, क्योंकि राज्य में पहली बार EVM से मतदान…

ByByvalleynews0 Dec 10, 2025

घर से निकला, वापस नहीं लौटा! पटना सिटी से लापता ई-रिक्शा चालक का शव मिला, हत्या की आशंका

पटना सिटी के अगमकुआं थाना क्षेत्र से लापता ई-रिक्शा चालक सन्नी कुमार का शव महावीर घाट से मिला।…

ByByvalleynews0 Dec 10, 2025

दुकानबंद कर लौट रहे स्वर्ण व्यापारी को मारी गोली! हालत गंभीर, मधेपुरा का मामला

मधेपुरा के मुरलीगंज थाना क्षेत्र में NH-107 पर लूटपाट के दौरान सोना-चांदी के व्यवसायी को गोली मार दी…

ByByvalleynews0 Dec 10, 2025

सनकी चाचा की हैवानियत! भाई का बदला लिया तीन बच्चों से, हमले में दो की मौत

पूर्णिया के रौटा थाना क्षेत्र में दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। नशे में धुत युवक…

ByByvalleynews0 Dec 10, 2025

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top