• Home
  • क्राईम
  • दूध लेने निकले प्रभारी मुखिया लापता! बिहार में यहां का मामला, 8 पर FIR
Image

दूध लेने निकले प्रभारी मुखिया लापता! बिहार में यहां का मामला, 8 पर FIR

पूर्णिया। द डेमोक्रेसी

जिले के औराही पंचायत के उपमुखिया एवं वर्तमान प्रभारी मुखिया तपेश पाठक के संदिग्ध परिस्थितियों में गायब होने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। शुक्रवार शाम करीब 7 बजे से उनका कोई पता नहीं है। इसके बाद परिजनों ने अपहरण की आशंका जताते हुए सदर थाना व एसपी को आवेदन सौंपा है, जिसमें आठ लोगों को आरोपी बनाया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मुखिया के लापता होने की खबर से औराही व आसपास के गांवों में दहशत और चर्चाओं का माहौल है। ग्रामीणों ने जल्द से जल्द उनकी सुरक्षित बरामदगी की मांग की है।

कैसे लापता हुए प्रभारी मुखिया?
परिजनों के अनुसार तपेश पाठक रामबाग स्थित एक रिश्तेदार के घर ठहरे थे। वह किसी बीमार परिजन को दिखाने पूर्णिया आए थे। बताया गया कि शाम को वह दूध लेने के लिए निकले थे लेकिन उसके बाद से वह वापस नहीं लौटे। मोबाइल चार्ज न होने पर वह पत्नी का फोन लेकर निकले थे, जो घटना के बाद से बंद है। परिजनों का दावा है कि उन्हें पहले भी जान मारने की धमकी मिल चुकी थी। यह धमकी उनके द्वारा ईंट-भट्ठा संचालन का विरोध करने के बाद मिली थी। इसी आधार पर परिवार ने अपहरण का शक जताया है।

पुलिस जांच में आया चौंकाने वाला मोड़
सदर थाना प्रभारी जमील अख्तर ने बताया कि आवेदन के आधार पर जांच की जा रही है, लेकिन इस दौरान एक महत्वपूर्ण तथ्य सामने आया है। बीकोठी थाना की रिकॉर्ड में प्रभारी मुखिया स्वयं कई मामलों में वांछित हैं। बीकोठी थानाध्यक्ष संजय कुमार ने पुष्टि की है कि तपेश पाठक के खिलाफ कुछ आपराधिक मामले दर्ज हैं और पुलिस उन्हें ढूंढ रही थी। इस कारण पुलिस अब मामले को एक से अधिक एंगल से देख रही है। अपहरण, आपराधिक प्रतिशोध, खुद से छिप जाना (Self-hide), किसी विवाद से जुड़ाव।

पुलिस का बयान
आवेदन के सभी बिंदुओं पर जांच हो रही है। जल्द ही स्थिति स्पष्ट होगी। जमील अख्तर, प्रभारी थानाध्यक्ष, सदर थाना

Releated Posts

बॉलीवुड नृत्य के बीच गूंज रही कथक की परन, पूर्णिया में शास्त्रीय नृत्य की धरोहर बनी रचना

देश के सबसे प्राचीन जिलों में शुमार पूर्णिया में जहां आधुनिक समय में बॉलीवुड गानों पर युवा थिरक…

ByByvalleynews0 Dec 11, 2025

सनकी चाचा की हैवानियत! भाई का बदला लिया तीन बच्चों से, हमले में दो की मौत

पूर्णिया के रौटा थाना क्षेत्र में दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। नशे में धुत युवक…

ByByvalleynews0 Dec 10, 2025

नशा मुक्ति से लेकर मानसिक विकास तक! पूर्णिया में शतरंज को बढ़ावा देने की पहल

पूर्णिया में शतरंज खेल को बढ़ावा देने के लिए मेयर को आवेदन दिया गया है। शहर के सभी…

ByByvalleynews0 Dec 9, 2025

थाने में बड़ा हादसा टला! पूर्णिया में नाबालिग ने फंदे से लटककर दी जान देने की कोशिश

पूर्णिया सदर थाना सिरिस्ता में प्रेम प्रसंग के मामले में हिरासत में लिए गए नाबालिग ने फंदे से…

ByByvalleynews0 Dec 9, 2025

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top