• Home
  • पटना
  • न MLA, न MLC फिर भी बने मंत्री! नीतीश केबिनेट में शामिल कौन हैं दीपक प्रकाश, बिना चुनाव लड़े मिली सत्ता की कुर्सी
दीपक प्रकाश।

न MLA, न MLC फिर भी बने मंत्री! नीतीश केबिनेट में शामिल कौन हैं दीपक प्रकाश, बिना चुनाव लड़े मिली सत्ता की कुर्सी

पटना । द डेमोक्रेसी

बिहार की राजनीति में एक बड़ा और चौंकाने वाला मोड़! राष्ट्रीय लोक मोर्चा (RLM) प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा के बेटे दीपक प्रकाश ने बिना चुनाव लड़े ही मंत्री पद की शपथ ले ली। इस फैसले ने सूबे के राजनीतिक हलकों में हलचल मचा दी है। नीतीश कुमार की नई कैबिनेट में शामिल किए गए दीपक प्रकाश राजनीति में नए हैं, लेकिन मंत्री पद पाकर वे सुर्खियों के केंद्र बन गए हैं। सवाल यह भी उठ रहा है कि आखिर बिना चुनाव मैदान में उतरे कोई नेता कैसे सीधे मंत्री बन सकता है।

दीपक प्रकाश का जन्म 22 अक्टूबर 1989 को महनार में हुआ। मणिपाल इंस्टीट्यूट से कंप्यूटर साइंस में बी-टेक करने के बाद उन्होंने सॉफ्टवेयर कंपनी में नौकरी की और फिर अपना बिजनेस शुरू किया। राजनीति में वे पिछले कुछ वर्षों से अपने पिता की मदद कर रहे थे, लेकिन सक्रियता बहुत कम थी।

सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि दीपक न तो विधायक हैं और न ही एमएलसी। फिर भी वे मंत्री बन गए। असल में, यह सब एनडीए के सीट-शेयरिंग और सत्ता समीकरणों का हिस्सा है। बताया जा रहा है कि कुशवाहा के साथ हुए राजनीतिक समझौते के तहत RLM कोटे से उनके बेटे को मंत्री बनाया गया। अब उन्हें छह महीने के भीतर किसी भी सदन की सदस्यता लेनी होगी, वरना मंत्री पद हाथ से चला जाएगा।

दीपक प्रकाश का नाम किसी भी सूची में नहीं था, न ही वे चुनावी मैदान में कहीं दिखे। अचानक शपथग्रहण सूची में उनका नाम सामने आया और पूरे बिहार की राजनीति में हलचल मच गई। बिहार की सत्ता में यह नया चेहरा अब कितना असर दिखाएगा, और क्या दीपक छह महीने में विधानसभा या परिषद में पहुंच पाएंगे। यह आने वाला वक्त तय करेगा। फिलहाल उनका मंत्री बनना राजनीतिक गलियारों की सबसे बड़ी चौंकाने वाली खबर बन गया है।

Releated Posts

बॉलीवुड नृत्य के बीच गूंज रही कथक की परन, पूर्णिया में शास्त्रीय नृत्य की धरोहर बनी रचना

देश के सबसे प्राचीन जिलों में शुमार पूर्णिया में जहां आधुनिक समय में बॉलीवुड गानों पर युवा थिरक…

ByByvalleynews0 Dec 11, 2025

बिहार पंचायत चुनाव में टेक्नोलॉजी की एंट्री! EVM से होगी वोटिंग, तैयारी तेज

बिहार में 2026 के पंचायत चुनाव इस बार खास होंगे, क्योंकि राज्य में पहली बार EVM से मतदान…

ByByvalleynews0 Dec 10, 2025

घर से निकला, वापस नहीं लौटा! पटना सिटी से लापता ई-रिक्शा चालक का शव मिला, हत्या की आशंका

पटना सिटी के अगमकुआं थाना क्षेत्र से लापता ई-रिक्शा चालक सन्नी कुमार का शव महावीर घाट से मिला।…

ByByvalleynews0 Dec 10, 2025

बिहार में पंचायत चुनाव से पहले बड़ा बदलाव! आरक्षण चक्र बदलेगा, इनको होगा फायदा

बिहार में 2026 के त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव से पहले आरक्षण चक्र में बड़ा बदलाव किया जा रहा है।…

ByByvalleynews0 Nov 29, 2025

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top