• Home
  • पटना
  • AEDO परीक्षा: 9.80 लाख आवेदन के साथ बना रिकॉर्ड, जनवरी में होगी परीक्षा — BPSC
एईडीओ परीक्षा का पोस्टर।

AEDO परीक्षा: 9.80 लाख आवेदन के साथ बना रिकॉर्ड, जनवरी में होगी परीक्षा — BPSC

पटना । द डेमोक्रेसी

बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) की असिस्टेंट एजुकेशन डेवलपमेंट ऑफिसर (AEDO) भर्ती परीक्षा ने आवेदन के मामले में नया रिकॉर्ड बना दिया है। आयोग के अनुसार इस बार कुल 9,80,000 उम्मीदवारों ने आवेदन किया है, जो BPSC के इतिहास में सर्वाधिक संख्या है। वहीं, इस पद के लिए कुल 935 सीटें निर्धारित हैं। अत्यधिक आवेदन की वजह से प्रतियोगिता बेहद कड़ी हो गई है।

BPSC परीक्षा नियंत्रक राजेश कुमार सिंह ने बताया कि आयोग की बैठक दिसंबर के पहले सप्ताह में होगी। जिसमें परीक्षा के प्रारूप पर अंतिम निर्णय लिया जाएगा। आयोग के कैलेंडर के अनुसार AEDO परीक्षा जनवरी में ही आयोजित की जाएगी और लक्ष्य है कि 15 मार्च तक अंतिम परिणाम जारी कर दिया जाए, जिससे अभ्यर्थियों की नियुक्ति की प्रक्रिया तेजी से पूरी हो सके।

जब उनसे पूछा गया कि 9.8 लाख परीक्षार्थियों के लिए परीक्षा एक ही चरण में कराना क्या संभव है? इस पर उन्होंने कहा कि इतनी अधिक संख्या को देखते हुए परीक्षा दो या तीन चरणों में कराई जा सकती है। बशर्ते आयोग मंजूरी दे। परीक्षा केंद्र पूरे बिहार में बनाए जाएंगे। दिव्यांग अभ्यर्थियों को पटना या होम सेंटर की सुविधा मिलेगी, जबकि महिलाओं को उनके गृह जिले के आसपास केंद्र आवंटित किए जाएंगे।


ऋउन्होंने स्पष्ट कहा कि “तुक्का इस परीक्षा में काम नहीं करेगा,” क्योंकि नेगेटिव मार्किंग परीक्षा को अधिक पारदर्शी और प्रतिस्पर्धी बनाएगी। आवेदन शुल्क मात्र 100 रुपये होने के कारण भी बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। बताया गया कि वर्तमान में सेवा में लगे बड़ी संख्या में शिक्षकों ने भी इस पद के लिए फॉर्म भरा है। अंत में उन्होंने अभ्यर्थियों से अपील की कि
“सिलेबस को ध्यान में रखते हुए अधिक से अधिक प्रैक्टिस करें। परीक्षा कठिन होगी, लेकिन अवसर भी बड़ा है।”

Releated Posts

बॉलीवुड नृत्य के बीच गूंज रही कथक की परन, पूर्णिया में शास्त्रीय नृत्य की धरोहर बनी रचना

देश के सबसे प्राचीन जिलों में शुमार पूर्णिया में जहां आधुनिक समय में बॉलीवुड गानों पर युवा थिरक…

ByByvalleynews0 Dec 11, 2025

बिहार पंचायत चुनाव में टेक्नोलॉजी की एंट्री! EVM से होगी वोटिंग, तैयारी तेज

बिहार में 2026 के पंचायत चुनाव इस बार खास होंगे, क्योंकि राज्य में पहली बार EVM से मतदान…

ByByvalleynews0 Dec 10, 2025

घर से निकला, वापस नहीं लौटा! पटना सिटी से लापता ई-रिक्शा चालक का शव मिला, हत्या की आशंका

पटना सिटी के अगमकुआं थाना क्षेत्र से लापता ई-रिक्शा चालक सन्नी कुमार का शव महावीर घाट से मिला।…

ByByvalleynews0 Dec 10, 2025

बिहार में पंचायत चुनाव से पहले बड़ा बदलाव! आरक्षण चक्र बदलेगा, इनको होगा फायदा

बिहार में 2026 के त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव से पहले आरक्षण चक्र में बड़ा बदलाव किया जा रहा है।…

ByByvalleynews0 Nov 29, 2025
1 Comments Text
  • n188casino says:
    Your comment is awaiting moderation. This is a preview; your comment will be visible after it has been approved.
    Alright, so I gave N188casino a shot the other day. Honestly, it’s got a decent selection of games. Nothing crazy, but enough to keep things interesting for a bit. It’s easy enough to navigate too. Check it out at n188casino if you’re looking for something new.
  • Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Scroll to Top