• Home
  • क्रिकेट
  • 25 साल बाद साउथ अफ्रीका की सरीज जीतने के मुहाने पर, जीत से महज 4 विकेट दूर प्रोटियाज
गुवाहाटी टेस्ट मैच की तस्वीर।

25 साल बाद साउथ अफ्रीका की सरीज जीतने के मुहाने पर, जीत से महज 4 विकेट दूर प्रोटियाज

डेस्क । द डेमोक्रेसी

दो टेस्ट मेच की सीरीज में 25 साल बाद साउथ अफ्रीका की टीम सीरीज जीतने के मुहाने पर है। कोलकाता टेस्ट के बाद गुवाहाटी में भारतीय टीम हार के कगार पर खड़ी है। 548 रन का पीछा करने उतरी भारतीय टीम दूसरी पर पारी में 138 रन पर 8 विकेट खो चुकी है। गुवाहाटी टैस्ट मेच में भारत की आधी टीम 100 के नीचे पवेलियन लौट चुकी है। क्रीच पर रवींद्र जडेजा 80 बॉल में 53 रन बनाकर खेल रहे हैं। वहीं उनका साथ वाशिंग्टन सुंदर दे रहे हैं। इधर, साउथ अफ्रीका की टीम साल 2000 में भारतीय जमीन पर सीरीज जीती थी। उसके बाद इस 25 साल के दौरान मेहमान टीम भारत को नहीं हरा पाई थी।

गौतम गंभीर की कोचिंग में न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया की टीम भारत को उसके घर में हरा चुकी है। भारत अगर गुवाहाटी टेस्ट में हारती है तो अपने घर में मजबूत टीम के सामने भारत की यह तीसरी लगातार टेस्ट हार होगी। इधर, अगर भारत को यह टेस्ट मैच बचना है तो उसे 50 ओवरों तक बल्लेबाजी करनी होगी। वहीं साउथ अफ्रीका को मैच जीतने के लिए 4 विकेट और चाहिए। वहीं अगर मैच भारत ड्रा कर भी लेता है तो भी साउथ अफ्रीका सीरीज अपने नाम कर लेगा।

धोनी के सन्यास लेने और विराट कोहली और रोहित शर्मा की अगुवाई में भारतीय टीम घर में नहीं बाहर जा कर भी मैच जीत रही थी। कोहली की कप्तानी छोड़ने के बाद रोहित शर्मा ने भारत के जीत के सिलसिले को जारी रखा। मगर इन दोनों खिलाड़ियों के टेस्ट मेच से सन्यास लेने के बाद भारतीय टीम अचानक से कमजोर लगने लगी है। मजबूत टीमों के सामने भारतीय खिलाड़ी संघर्ष करते नजर आने लगे हैं। और टीम सीरीज भी हार रही है।

Releated Posts

नेशनल टीम के कोच नहीं हाेंगे गंभीर? हमने 75% मैच जीते हैं, ICB ने एक्स पर किया तंज

आईसलेंड क्रिकेट बोर्ड ने अपने ऑफिसयल x एकाउंट पर लिखा है। ‘हमारे सभी प्रशंसकों के लिए, गौतम गंभीर…

ByByvalleynews0 Nov 28, 2025

नांदेड़ में बिहार का चमका जलवा! ड्रैगन बोट नेशनल में महिला-पुरुष टीम का शानदार प्रदर्शन

पूर्णिया। द डेमोक्रेसीमहाराष्ट्र के नांदेड़ में आयोजित ड्रैगन बोट नेशनल चैंपियनशिप में बिहार की टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन…

ByByvalleynews0 Nov 28, 2025

हरियाणा: प्रैक्टिस के दौरान बास्केटबॉल पोल गिरने से 16 साल के नेशनल खिलाड़ी की मौत, दीपेंद्र सिंह हुड्डा का तीखा हमला

हरियाणा के रोहतक में अभ्यास के दौरान गिरा बास्केटबॉल पोल — 16-साल के राष्ट्रीय खिलाड़ी की मौत। कांग्रेस…

ByByvalleynews0 Nov 26, 2025

नांदेड़ में फिर गूंजा बिहार का दम! 1000 मीटर मिक्स बोट रेस में गोल्ड, पुरुष वर्ग में कांस्य पदक

ड्रैगन बोट नेशनल चैंपियनशिप में बिहार ने शानदार जीत दर्ज करते हुए 1000 मीटर मिक्स बोट रेस में…

ByByvalleynews0 Nov 26, 2025

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top