• Home
  • पटना
  • बिहार सरकार की कैबिनेट के बाद उद्योग को लेकर मंत्री का बड़ा बयान, अपराधियों से इलाका छोड़ने को कहा
मंत्री संतोष सुमन।

बिहार सरकार की कैबिनेट के बाद उद्योग को लेकर मंत्री का बड़ा बयान, अपराधियों से इलाका छोड़ने को कहा

पटना । द डेमोक्रेसी

विधानसभा चुनाव जीतने के बाद बिहार सरकार की पहली कैबिनेट की बैठक हुई। इसमें सरकार चलाने से लेकर नीति-निर्देशन तक पर चर्चा हुई। इसके साथ ही कैबिनेट की बैठक में अपराध को लेकर भी लेकर चर्चा हुई। कैबिनेट की बैठक में मुख्य रूप से उद्योग और नौकरी को लेकर भी चर्चा हुई। बैठक के बाद मंगलवार को सरकार के सूचना प्रौद्योगिकी व लघू जल संसाधन मंत्री संतोष सुमन ने मीडिया से बात की। इस दौरान उन्होंने उद्योग और रोजगार से जुड़े सवालों के जवाब दिए।

बिहार सरकार के मंत्री संतोष सुमन ने उद्योग और रोजगार से जुड़े सवाल का जवाब दिया। उन्होंने कहा कि आने वाला 5 उद्योग का साल होगा। इन पांच सालों में राज्य में उद्योग को बढ़ावा दिया जाएगा। रोजगार को लेकर पूछे गए सवाल का भी मंत्री ने जवाब दिया। संतोष सुमन ने कहा कि उद्योग लगेगा तो राेजगार के अवसर बढ़ेंगे। युवाओं को अपने ही प्रदेश में नौकरी मिलेगी। मंत्री संतोष ने कहा कि 5 साल में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के विकसित बिहार के सपने को पूरा करने पर काम किया जाएगा। इन सालों में मुख्यमंत्री के हर घर रोजगार के वादों को पूरा करने का काम किया जाएगा।

अपराध को लेकर विपक्ष और तेजस्वी यादव के तंज पर पूछे गए सवाल का भी मंत्री संतोष सुमन ने जवाब दिया। उन्होंने कहा कि ‘राजद और तेजस्वी जी को निश्चिंत रहने कहिए। अपराध के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीती सरकार की है। अपराधी शांत हो जाएं या फिर इलाका छोड़ दें। नहीं तो उनपर कहर बड़पने वाला है। बता दें कि गृह विभाग की कमान संभालने के बाद उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने अपराध को लेकर सरकार की स्थिति पहले ही स्पष्ट कर दी है। उन्होंने कह दिया है कि राज्य में अपराध और अपराधियों के खिलाफ यूपी जैसा एक्शन दिखेगा। इससे पहले एसटीएफ ने बेगूसराय में शूटर शिवदत्त का एनकाउंटर किया था। जिसमें वह घायल हो गया था।

Releated Posts

बिहार पंचायत चुनाव में टेक्नोलॉजी की एंट्री! EVM से होगी वोटिंग, तैयारी तेज

बिहार में 2026 के पंचायत चुनाव इस बार खास होंगे, क्योंकि राज्य में पहली बार EVM से मतदान…

ByByvalleynews0 Dec 10, 2025

घर से निकला, वापस नहीं लौटा! पटना सिटी से लापता ई-रिक्शा चालक का शव मिला, हत्या की आशंका

पटना सिटी के अगमकुआं थाना क्षेत्र से लापता ई-रिक्शा चालक सन्नी कुमार का शव महावीर घाट से मिला।…

ByByvalleynews0 Dec 10, 2025

बिहार में पंचायत चुनाव से पहले बड़ा बदलाव! आरक्षण चक्र बदलेगा, इनको होगा फायदा

बिहार में 2026 के त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव से पहले आरक्षण चक्र में बड़ा बदलाव किया जा रहा है।…

ByByvalleynews0 Nov 29, 2025

आरोप, असंतोष और टूट की गहराई! कांग्रेस की समीक्षा बैठक में क्या है विवाद कारण? पार्टी में मची हलचल

पूर्णिया के प्रत्याशी जितेंद्र यादव और वैशाली के प्रत्याशी इंजीनियर संजीव के बीच विवाद हुआ। जिसमें वैशाली के…

ByByvalleynews0 Nov 28, 2025

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top