• Home
  • क्राईम
  • शादी में गया था, फिर अचानक गायब हुआ! मोतिहारी में संदिग्ध हालात में युवक का शव मिला, ससुराल वालों पर आरोप
Image

शादी में गया था, फिर अचानक गायब हुआ! मोतिहारी में संदिग्ध हालात में युवक का शव मिला, ससुराल वालों पर आरोप

पूर्वी चंपारण। द डेमोक्रेसी

पूर्वी चंपारण (मोतिहारी) में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां सत्तरघाट पुल के नीचे एक युवक का शव संदिग्ध स्थिति में मिला। मृतक की पहचान संग्रामपुर थाना क्षेत्र के 30 वर्षीय धर्मेंद्र साहनी के रूप में हुई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, धर्मेंद्र अपनी साली की शादी में ससुराल गया था। गांव वालों के मुताबिक शादी के दौरान उसका अपनी पत्नी और ससुराल पक्ष के लोगों से विवाद हो गया था। बताया जाता है कि धर्मेंद्र शराब के नशे में था और जयमाला कार्यक्रम के दौरान उसने अपनी पत्नी को जीजा के साथ स्टेज पर डांस करते देख लिया। इसी बात पर वह बेहद नाराज़ हो गया। गवाहों का कहना है कि धर्मेंद्र ने उसी समय स्टेज पर हंगामा किया और पत्नी को फटकारने लगा। स्थिति बिगड़ते देख गांव वालों और रिश्तेदारों ने उसे समझा-बुझाकर वहां से हटाया। विवाद के कुछ देर बाद धर्मेंद्र अचानक शादी समारोह से गायब हो गया।

अगली सुबह ग्रामीणों ने सत्तरघाट पुल के नीचे एक युवक को गिरा-पड़ा देखा और तत्काल पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने शव की पहचान धर्मेंद्र के रूप में की। धर्मेंद्र की मां, माया देवी, ने आरोप लगाया है कि बेटे का किसी तरह का दुर्घटना या आत्महत्या से लेना-देना नहीं था। उनका दावा है कि ससुराल पक्ष की प्रताड़ना और विवाद के कारण ही धर्मेंद्र की हत्या की गई है। परिवार के मुताबिक, शादी में हुई नोकझोंक के बाद धर्मेंद्र को जानबूझकर निशाना बनाया गया।

थाना पुलिस मामले को संदिग्ध मौत मानकर कई एंगल से जांच कर रही है
क्या धर्मेंद्र की धक्का देकर हत्या की गई?
क्या नशे में वह खुद पुल से गिर गया?
क्या शादी में हुए विवाद का इससे सीधा संबंध है?

पुलिस ने शादी समारोह में मौजूद कई लोगों के बयान दर्ज किए हैं। साथ ही ससुराल पक्ष से भी पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट ही मौत के वास्तविक कारणों पर रोशनी डालेगी। फिलहाल परिवार का रो रोकर बुरा हाल है, वहीं गांव में इस घटना को लेकर भारी तनाव का माहौल बना हुआ है।

Releated Posts

खगड़िया में निकाह के दौरान हर्ष फायरिंग! दूल्हे की मौत, खुशियां बनीं मातम

खगड़िया के कुतुबपुर गांव में निकाह की बारात के दौरान हर्ष फायरिंग में दूल्हा मोहम्मद ईरशाद के गले…

ByByvalleynews0 Nov 30, 2025

दूध लेने निकले प्रभारी मुखिया लापता! बिहार में यहां का मामला, 8 पर FIR

पूर्णिया के औराही पंचायत के उपमुखिया और प्रभारी मुखिया तपेश पाठक रहस्यमय ढंग से लापता हो गए हैं।…

ByByvalleynews0 Nov 30, 2025

1100 किमी का पीछा! दिल्ली का साइको किलर सलमान और वो चप्पल जिसने खोल दिया राज

महेंद्र पार्क इलाके में महिला की हत्या करने वाले साइको किलर सलमान उर्फ़ बोना को दिल्ली पुलिस ने…

ByByvalleynews0 Nov 29, 2025

नकली वर्दी, फर्जी दरोगा… और बड़ी ठगी! अररिया पुलिस ने खोला बड़ा राज

अररिया में वर्दी पहनकर ठगी करने वाले फर्जी दरोगा का पर्दाफाश। नगर थाना पुलिस ने आरोपी रंजीत कुमार…

ByByvalleynews0 Nov 26, 2025

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top