• Home
  • पूर्णिया
  • बेटी की करनी है धूमधाम से शादी? तो यहां कराएं रजिस्ट्रेशन, बारात से लेकर कन्यादान तक की व्यवस्था
सामूहिक-विवाह।

बेटी की करनी है धूमधाम से शादी? तो यहां कराएं रजिस्ट्रेशन, बारात से लेकर कन्यादान तक की व्यवस्था

पूर्णिया । द डेमोक्रेसी

बिहार में जल्द ही सामूहिक विवाह की शहनाई गुंजने वाली है। राज्य के पूर्णिया जिले में अगले महीने सामूहिक रूप से कन्यादान होगा। आयोजकों ने 11 बेटियों के नि:शुल्क कन्यादान का लक्ष्य रखा है। नि:शुल्क सामूहिक विवाह में जोड़ियों के निबंधन के लिए आयोजकों ने मोबाइल नंबर जारी किया है। जिसपर कॉल कर इच्छुक लोग सामूहिक विवाह के लिए निबंधन करा सकते हैं।

बिहार के सबसे पुराने जिले पूर्णिया में आगामी 1 दिसंबर को बेटियों के सामूहिक विवाह का आयोजन होने जा रहा है। नि:शुल्क सामूहिक विवाह का आयोजन शहर के कलाभवन में किया जा रहा है। विवाह का आयोजन सनातन सेवा संघ द्वारा किया जा रहा है। इसकी अध्यक्षता शहर के जाने-माने सर्जर और सामाजसेवी डॉक्टर अनिल कुमार गुप्ता कर रहे हैं।

सामूहिक विवाह के आयोजन के संबंध में डॉक्टर अनिल कुमार गुप्ता ने बताया कि जोड़ियों को रजिस्ट्रेशन चालू है। अबतक 7 जोड़ियों का सामूहिक विवाह के लिए रजिस्ट्रेशन हो चुका है। उन्होंने बताया कि 30 नवंबर तक रजिस्ट्रेशन लिया जाएगा। डॉक्टर गुप्ता ने कहा कि विवाह में नवदंपत्ति को गृहस्थी बसाने के सामान उपहार स्वरूप दिए जाएंगे।

डॉ. अनिल कुमार गुप्ता ने नि:शुल्क विवाह में शामिल होने के लिए निबंधन की प्रक्रिया के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि निबंधन और जानकारी के लिए मोबाइल नंबर जारी किया गया है। इसके साथ ही सामूहिक विवाह में हिस्सा लेने के लिए इच्छुक लोग लाइन बाजार स्थित मां पंचादेवी में आकर निबंधन करा सकते हैं।

Releated Posts

बॉलीवुड नृत्य के बीच गूंज रही कथक की परन, पूर्णिया में शास्त्रीय नृत्य की धरोहर बनी रचना

देश के सबसे प्राचीन जिलों में शुमार पूर्णिया में जहां आधुनिक समय में बॉलीवुड गानों पर युवा थिरक…

ByByvalleynews0 Dec 11, 2025

सनकी चाचा की हैवानियत! भाई का बदला लिया तीन बच्चों से, हमले में दो की मौत

पूर्णिया के रौटा थाना क्षेत्र में दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। नशे में धुत युवक…

ByByvalleynews0 Dec 10, 2025

नशा मुक्ति से लेकर मानसिक विकास तक! पूर्णिया में शतरंज को बढ़ावा देने की पहल

पूर्णिया में शतरंज खेल को बढ़ावा देने के लिए मेयर को आवेदन दिया गया है। शहर के सभी…

ByByvalleynews0 Dec 9, 2025

थाने में बड़ा हादसा टला! पूर्णिया में नाबालिग ने फंदे से लटककर दी जान देने की कोशिश

पूर्णिया सदर थाना सिरिस्ता में प्रेम प्रसंग के मामले में हिरासत में लिए गए नाबालिग ने फंदे से…

ByByvalleynews0 Dec 9, 2025

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top