
पूर्णिया जिले के खिलाड़ी भास्कर दुबे का बिहार रणजी ट्रॉफी टीम में चयन होने से जिला क्रिकेट संघ के पदाधिकारियों और खिलाड़ियों में हर्ष का माहौल है। बिहार क्रिकेट संघ की इस घोषणा के बाद पूर्णिया में खुशी की लहर दौड़ गई है। पूर्णिया जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष श्री जयंत कुमार ने कहा कि भास्कर के चयन से जिले के अन्य युवा खिलाड़ियों में भी आगे बढ़ने की उम्मीद जगी है। इस अवसर पर संघ के सचिव श्री ज्ञानवर्धन, संयुक्त सचिव श्री दिग्विजय सिंह, उपाध्यक्ष श्री पंकज कुमारी और कोषाध्यक्ष श्री मंजीत राज ने खुशी व्यक्त की। इसके अतिरिक्त, संघ के सदस्य सरजील असर, प्रेम प्रकाश, विमल मुकेश, रोहित कुमार, अर्जुन और श्री राजेश बैठा ने भी इस उपलब्धि पर प्रसन्नता जाहिर करते हुए भास्कर दुबे को शुभकामनाएं दीं।
