विजिलेंस की टीम ने बटाला के सीनियर अफसर को रंगे हाथों पकड़ा
पंजाव के बटाला नगर निगम में विजिलेंस ब्यूरो ने बड़ी कार्रवाई है। विजिलेंस ने नगर निगम से रिश्वत लेते एक अधिकारी को गिरफ्तार किया है। निगरानी की टीम ने नगर निगम के कमिश्नर कम एसडीएम को घुस लेते रंगे हाथों पकड़ा है। विजिलेंस ने उन्हें 50 हजार रुपए नकद घुस लेते दबोचा है। इसके अलावा निगरानी को उनके पास से तलाशी में 13.5 लाख रुपए नकदी भी बरामद हुई है। जिसका हिसाब वे निगरानी को नहीं दे सके। विजिलेंस की कार्रवाई ने न सिर्फ बटाला नगर निगम में हलचल मचा दी है। बल्कि प्रशासनिक तंत्र में ईमानदारी की विश्वसनीयता पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।
लाइट एंड साउंड शो में कमीशन मांग रहे थे विक्रमजीत सिंह पांथे
जानकारी अनुसार विक्रमजीत सिंह पांथे कमीशन लिया करते थे। विक्रमजीत सिंह पांथे ने सड़कों के पैच वर्क और लाइट एंड साउंड शो के बिल पास करने के लिए कमीशन की मांग की थी। उन्होंने ठेकेदार से बिल पास करने के लिए 10 प्रतिशत कमीशन की डिमांड की थी। इसके बाद ठेकेदार ने इसकी शिकायत विजिलेंस से की। अधिकारी की शिकायत मिलने के बाद विजिलेंस ने जाल बिछाया। जिस जाल में विक्रमजीत सिंह पांथे फंस गए।
गुरु तेगबहादुर की 350वीं पुण्यतिथि पर शुरू हुआ लाइट शो
पंजाब में 4 नवंबर को लाइट शो की शुरुआत हुई है। यह आयोजन श्री गुरु तेगबहादुर की 350वीं पुण्यतिथि से हो रहा है। लाइट शो में श्री गुरु तेगबहादुर जी के जीवन, शिक्षाओं और बलिदान को दिखाया जा रहा है। लाइट एंड साउंड शो पंजाब के पठानकोट, जालंधर, पटियाला और फतेहगढ़ साहिब के स्टेडियमों में हुआ था। और यह शो पूरे पंजाब के जिलों में 20 नवंबर तक हुआ।




















