• Home
  • क्राईम
  • बिहार में VIP नेता की हत्या! दो संदिग्ध, कई शक… पुलिस किस कड़ी पर पहुंचेगी?
VIP नेता कामेश्वर साहनी(फाइल फोटो)

बिहार में VIP नेता की हत्या! दो संदिग्ध, कई शक… पुलिस किस कड़ी पर पहुंचेगी?

पूर्वी चंपारण। द डेमोक्रेसी

राज्य की कानून-व्यवस्था को चुनौती देती एक बड़ी आपराधिक वारदात पूर्वी चंपारण जिले में सामने आई है। विकासशील इंसान पार्टी (VIP) के स्थानीय नेता और छौरादानो प्रखंड अध्यक्ष कामेश्वर साहनी (50 वर्ष) की शुक्रवार सुबह करीब 6 बजे मोतिहारी के तिनकोनी गांव में गोली मारकर हत्या कर दी गई।


घटना उस समय हुई जब कामेश्वर साहनी रोज की तरह घर के बाहर हाथ-पैर धो रहे थे। तभी बाइक सवार दो अज्ञात अपराधियों ने अचानक उन पर फायरिंग शुरू कर दी। बदमाशों ने सिर और सीने को निशाना बनाते हुए कई गोलियां चलाईं, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर कोहरे और सुबह की धुंध का फायदा उठाकर फरार हो गए।

हत्या की खबर मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। रक्सौल DSP मनीष आनंद टीम के साथ मौके पर पहुंचे और पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली। फोरेंसिक साइंस लैब (FSL) की टीम और डॉग स्क्वायड को सबूत जुटाने के लिए लगाया गया है। पुलिस आस-पास लगे CCTV कैमरों के फुटेज खंगाल रही है ताकि अपराधियों के मूवमेंट और एस्केप रूट का पता चल सके।

रुआती जांच के आधार पर पुलिस ने दो संदिग्धों की पहचान की है। इन्हें पकड़ने के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, मृतक कामेश्वर साहनी के खिलाफ पहले से ही कई आपराधिक मामले दर्ज थे। इसी वजह से जांच टीम उनकी क्रिमिनल हिस्ट्री, पुरानी रंजिश और स्थानीय विवादों को प्रमुख एंगल मानकर जांच आगे बढ़ा रही है। राजनीतिक दुश्मनी को भी एक संभावित कारण के रूप में देखा जा रहा है। पुलिस का कहना है कि कामेश्वर साहनी के पुराने विवादों और उनकी पृष्ठभूमि की जांच से ही हत्या का पूरा राज सामने आ सकेगा। फिलहाल मामले का खुलासा करने के लिए कई टीमें तैनात कर दी गई हैं।

Releated Posts

खगड़िया में निकाह के दौरान हर्ष फायरिंग! दूल्हे की मौत, खुशियां बनीं मातम

खगड़िया के कुतुबपुर गांव में निकाह की बारात के दौरान हर्ष फायरिंग में दूल्हा मोहम्मद ईरशाद के गले…

ByByvalleynews0 Nov 30, 2025

दूध लेने निकले प्रभारी मुखिया लापता! बिहार में यहां का मामला, 8 पर FIR

पूर्णिया के औराही पंचायत के उपमुखिया और प्रभारी मुखिया तपेश पाठक रहस्यमय ढंग से लापता हो गए हैं।…

ByByvalleynews0 Nov 30, 2025

1100 किमी का पीछा! दिल्ली का साइको किलर सलमान और वो चप्पल जिसने खोल दिया राज

महेंद्र पार्क इलाके में महिला की हत्या करने वाले साइको किलर सलमान उर्फ़ बोना को दिल्ली पुलिस ने…

ByByvalleynews0 Nov 29, 2025

नकली वर्दी, फर्जी दरोगा… और बड़ी ठगी! अररिया पुलिस ने खोला बड़ा राज

अररिया में वर्दी पहनकर ठगी करने वाले फर्जी दरोगा का पर्दाफाश। नगर थाना पुलिस ने आरोपी रंजीत कुमार…

ByByvalleynews0 Nov 26, 2025

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top