• Home
  • पूर्णिया
  • पूर्णिया में आज 2 घंटे का बिजली शटडाउन: मेंटेनेंस व पेड़ कटाई को लेकर जारी हुई सूचना
बिजली विभाग के मेंटेनेंस कार्य की प्रतिकात्मक तस्वीर।

पूर्णिया में आज 2 घंटे का बिजली शटडाउन: मेंटेनेंस व पेड़ कटाई को लेकर जारी हुई सूचना

पूर्णिया । द डेमोक्रेसी

शहरी इलाके में बुधवार को दो घंटे के लिए पॉवर शटडाउन रहेगा। बिजली विभाग इस दौरान विद्युत आपूर्ति बनाए रखने के लिए मेनटेंस कार्य करेगा। इस दौरान शहर के विभिन्न इलाकों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। विभाग की ओर से उपभोक्ताओं को पहले से तैयारी कर लेने की सलाह दी गई है ताकि किसी तरह की असुविधा न हो। दरअसल, 27 नवंबर को ग्रिड पीएसएस में आवश्यक तकनीकी कार्य को पूरा करने के लिए सभी 11 केवी फीडर को कल सुबह 9 बजे से 11 बजे तक शटडाउन पर रखा जाएगा। इस दो घंटे की अवधि में शहर के बड़े और भीड़भाड़ वाले इलाकों में बिजली नहीं रहेगी। इसमें रामनगर, पॉलिटेक्निक चौक, बस स्टैंड, आर.एन. साह चौक, भट्टा बाजार, टैक्सी स्टैंड, जिला स्कूल रोड, उर्दू स्कूल, रजनी चौक, विवेकानंद कॉलोनी, नेवालाल चौक, अरबिया कॉलेज, दुर्गा स्थान, सुदिन चौक, छठ पोखर, बीबीएम स्कूल, खीरू चौक और आस्था मंदिर के आसपास के क्षेत्र शामिल हैं।

इसी के साथ 11 केवी फोर्ड कंपनी फीडर पर पेड़ की डालों की कटाई-छंटाई का कार्य भी किया जाएगा। इस कारण फोर्ड कंपनी चौक से पंचमुखी मंदिर, आकाशवाणी चौक और नवरतन हाता के आसपास के क्षेत्रों में सुबह 10 बजे से 12 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। विभाग का कहना है कि पेड़ की शाखाओं के तारों से टकराने के कारण अक्सर फाल्ट होते हैं। इसलिए यह कार्य आवश्यक है, ताकि भविष्य में उपभोक्ताओं को बेहतर और निर्बाध बिजली आपूर्ति मिल सके। विभाग ने यह भी स्पष्ट किया कि समय सीमा के भीतर कार्य पूरा करने का प्रयास किया जाएगा। साथ ही सभी उपभोक्ताओं से अनुरोध किया गया है कि वे निर्धारित समय के अनुसार अपने दैनिक कार्यों की योजना बना लें और आवश्यक बिजली बैकअप की व्यवस्था कर लें।

Releated Posts

बॉलीवुड नृत्य के बीच गूंज रही कथक की परन, पूर्णिया में शास्त्रीय नृत्य की धरोहर बनी रचना

देश के सबसे प्राचीन जिलों में शुमार पूर्णिया में जहां आधुनिक समय में बॉलीवुड गानों पर युवा थिरक…

ByByvalleynews0 Dec 11, 2025

सनकी चाचा की हैवानियत! भाई का बदला लिया तीन बच्चों से, हमले में दो की मौत

पूर्णिया के रौटा थाना क्षेत्र में दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। नशे में धुत युवक…

ByByvalleynews0 Dec 10, 2025

नशा मुक्ति से लेकर मानसिक विकास तक! पूर्णिया में शतरंज को बढ़ावा देने की पहल

पूर्णिया में शतरंज खेल को बढ़ावा देने के लिए मेयर को आवेदन दिया गया है। शहर के सभी…

ByByvalleynews0 Dec 9, 2025

थाने में बड़ा हादसा टला! पूर्णिया में नाबालिग ने फंदे से लटककर दी जान देने की कोशिश

पूर्णिया सदर थाना सिरिस्ता में प्रेम प्रसंग के मामले में हिरासत में लिए गए नाबालिग ने फंदे से…

ByByvalleynews0 Dec 9, 2025

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top